Wi-Fi Using Tips: क्या आपके घर में भी वाई-फाई है? अगर हां, तो आप इसका किस तरह से इस्तेमाल करते हैं? शायद ये सवाल आपको अटपटा लगे, लेकिन वाई-फाई को इस्तेमाल करने का भी एक तरीका होता है। सरल भाषा में कहें तो वाई-फाई इंटरनेट की सुविधा के लिए तो काम आता है, लेकिन इसका गलत तरह से इस्तेमाल करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
आज हम आपको वाई-फाई इस्तेमाल (Wi-Fi Using Tips in Hindi) करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि कैसे वाईफाई का इस्तेमाल करना खतरनाक साबित हो सकता है।
ऐसे हो सकता है वाईफाई का इस्तेमाल खतरनाक
इसमें कोई दो राय नहीं है कि वाईफाई का इस्तेमाल इंटरनेट की सुविधा को प्राप्त करने के लिए होता है। दिनभर वाईफाई चालू रहने के बाद इसे रातभर के लिए भी ऑन रखना सही नहीं है। इस पर की गई रिसर्च से पता चलता है कि वाईफाई को रातभर ऑन रखने पर इसके रेडिएशन से व्यक्ति को हानि पहुंच सकता है। इसके जरिए आपकी नींद चली जा सकती है। आपको नींद न आने की समस्या भी हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः Xiaomi 14 Pro का रेंडर लीक, सामने आया डिजाइन और स्पेसिफिकेशन!
रिसर्च में देखा गया है कि अगर 24 घंटे तक वाईफाई ऑन रहने पर इसका रेडिएशन पूरे घर में फैलता है। इस तरह से जब हम सो रहे होते हैं तो इसका बुरा असर पड़ता है और फिर इनसोम्निया की समस्या भी हो सकती है, जोकि नींद आने की समस्या उत्पन्न करता है। इसलिए ध्यान रखें कि आपको रात के समय सोने से पहले ही वाईफाई का राउटर बंद कर देना है।
कई बीमारियों का खतरा!
रातभर वाईफाई राउटर ऑन रहने पर इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन व्यक्ति के शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है और कई तरह की बीमारियों को न्यौता दे सकता है। अगर आप खुद को कई तरह की बीमारियों से बचाए रखना चाहते हैं तो रात के समय या सोने से पहले वाईफाई राउटर को जरूर बंद कर दें। इसका 24 घंटे इस्तेमाल करना आपके शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
7 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
8 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
10 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
13 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines