Wi-Fi Disadvantages: आज के समय में हम सभी कई गैजेट्स के आदी हो चुके हैं। ऐसा भी कहा जा सकता है कि हमारे लिए स्मार्टफोन, लैपटॉप जैसे डिवाइस का इस्तेमाल करना एक जरूरत भी बनकर रह गया है। कोविड दौर के बाद से ज्यादातर लोग वर्क फॉर्म होम कर रहे हैं। ऐसे में कई घरों में अब वाई-फाई भी लग चुका है और इसका इस्तेमाल भी बढ़ गया है।
वहीं, अगर आप भी वाई-फाई का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए ये जान लेना जरूरी है कि वाई-फाई सिस्टम से आपको खतरा भी हो सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक सेहत के लिहाज से वाई-फाई घातक है और इसके लिए वैज्ञानिकों ने चेतावनी भी दी है। आइए जानते हैं कि कैसे वाई-फाई खतरनाक हो सकता है।
रातभर वाईफाई राउटर के चलने से खतरा!
एक्सपर्ट्स के अनुसार वाई-फाई राउटर्स से कई तरह की रेडिएशन वेव्स निकलते हैं, जिन्हें इलेक्ट्रो मैगनेट वेव्स कहा जाता है। ये हमारी सेहत के लिए सही नहीं है और ब्लड प्रेशर, अनिद्रा समेत डिप्रेशन जैसी समस्या को बढ़ावा दे सकता है।
Disadvantages of Wi-Fi at Night in Hindi
डॉक्टरों की मानें तो वाई फाई से निकलने वाली इलेक्ट्रो मैगनेट वेव्स व्यक्ति को मानसिक तौर पर बीमार कर देता है। इससे उनमें अल्जाइमर की समस्या भी हो सकती है। ये इतना ज्यादा खतरनाक हो सकता है कि वक्त के साथ व्यक्ति छोटी-छोटी बातों को भी भूलने लगता है।
बचने के लिए क्या करें?
वाई फाई से निकलने वाले रेडिएशन से खुद को बचाए रखने के लिए वाई-फाई को जरूरत ना होने पर बंद कर दें। खासतौर पर रात के समय जब आप सोने जा रहे हैं तो वाई-फाई का राउटर जरूर ऑफ करें। इस तरह से आप रेडिएशन से खुद को बचाए रख सकते हैं।
इसके अलावा कोशिश करें कि आप इंटरनेट का कम से कम इस्तेमाल करें। अधिक इंटरनेट के यूज से दिमाग पर बुरा असर पड़ता है और फिर आपको धीरे-धीरे भूलने की आदत हो सकती है। इसमें छोटी-छोटी बातों को भूलने की भी आदत शामिल है।
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
8 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
10 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
12 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
12 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
15 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines