Wi-Fi 6E Routers Ban in India: क्या आप भी अपने घर में इटरनेट इस्तेमाल करने के लिए 6GHz स्पेक्ट्रम बैंड वाले राउटर का यूज कर रहे हैं तो आपकी मुश्किलें जल्द ही बढ़ सकती है। जी हां, क्योंकि सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया यानी COAI ने भारत सरकार को देश में वाई-फाई 6ई राउटर्स की बिक्री पर रोक लगाने को कहा है। COAI ने डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन (DoT) को इस मामले पर एक पत्र भी लिखा है।
सरकार ने नहीं दी परमिशन
बता दें कि Wi-Fi 6E टेक्नोलॉजी वाले राउटर को देश में ऑफलाइन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए बेचा जा रहा है, जबकि सरकार ने अभी तक इसे बेचने की परमिशन नहीं दी है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसे प्रमुख दूरसंचार दिग्गजों ने भी अमेजन, फ्लिपकार्ट और मोग्लिक्स जैसे विभिन्न ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर मिल रहे इन राउटर्स की उपलब्धता को लेकर चिंता व्यक्त की है।
ये भी पढ़ें : Flipkart से पहले Amazon पर शुरू होने वाली है Summer Sale, कई सामान मिलेंगे आधे दाम में!
धड़ल्ले से हो रही बिक्री
जानकारी के लिए बता दें कि देश में अभी सिर्फ 2.4 GHz और 5GHz बैंड वाले Wi-Fi राउटर को ही बेचने की परमिशन है लेकिन इस वक्त कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Wi-Fi 6E राउटर बेच रहे हैं जो 6GHz स्पेक्ट्रम बैंड पर बेस्ड हैं। Amazon, Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म्स से आप इन्हें आसानी से खरीद सकते हैं। COAI ने इन राउटर की बिक्री पर बैन लगाने के लिए कहा है। हालांकि डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन ने इसे लेकर कोई नई पॉलिसी जारी नहीं की है।
हो सकती है कानूनी कार्रवाई
इस पूरे मामले पर सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का कहना है कि इस तरह के राउटर्स का यूज करके कई अनऑथोराइज्ड ट्रांसमिशन को अंजाम दिया जा सकता है, जो काफी खतरनाक साबित हो सकता है। जो भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म इन्हें बेच रहे हैं और यहां तक कि इन्हें खरीदने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
37 mins agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
3 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
3 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
20 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
22 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines