हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

सिर्फ 28 दिनों के लिए क्यों होता है 1 महीने का रिचार्ज प्लान? जानें इसकी बड़ी वजह

विज्ञापन

Why Recharge Plans are valid for only 28 days: ये तो आप भी जानते होंगे कि जब बात आती है एक महीने वाले प्लान को अपनाने की तो अक्सर वो हमें 28 दिनों की वैधता के साथ मिलता है।

हालांकि, क्या आपने कभी इस बारे में सोचा है कि टेलीकॉम कंपनी 30 या 31 दिनों की वैधता के साथ प्लान ऑफर क्यों नहीं करती है? जबकि, कंपनी ग्राहक से 1 महीने के हिसाब से भुगतान करती है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या इसके पीछे कोई टेक्नीकल इश्यू है? या फिर टेलीकॉम द्वारा कोई बड़ा घपला किया जा रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

टेलीकॉम कंपनी के तीन तरह के प्लान प्रसिद्ध

कंपनी की ओर से भारत में 1 महीने की वैधता के साथ 28 दिनों का प्लान, दो महीने के लिए 56 दिनों का प्लान और 3 महीनों के लिए 84 दिनों का प्लान ऑफर किया जाता है। इस तरह के प्लान को पहले कुछ ही कंपनी ऑफर करती थी, लेकिन अब सभी कंपनी ऐसे प्लान देती है।

विज्ञापन

12 महीने नहीं 13 महीने का पड़ता है प्लान

टेलीकॉम कंपनी की ओर से पेश किया जाने वाला 1 महीने की वैधता वाला प्लान यानी 28 दिनों का प्लान यूजर्स के लिए 13 महीने का पड़ता है। जबकि, हर महीने रिचार्ज करवाने की नजर में वो प्लान साल के हिसाब से 12 महीने का होता है, लेकिन ऐसा नहीं है अगर आप जोड़कर देखोंगे तो पता चलेगा कि हर महीने 28 दिन वाला प्लान आपके लिए साल के हिसाब से 12 महीने नहीं 13 महीने का पड़ता है।

2 से 3 दिन प्लान कम देने पर कंपनी का फायदा!

भले ही 28 दिन का ये प्लान आपको लग रहा होगा कि 30 या 31 दिन के लिए नहीं दिया गया है तो क्या फर्क पड़ता है। हालांकि, महीने में दो से तीन दिन कम देने पर कंपनी को तगड़ा फायदा होता है। जबकि, ग्राहक की चतुराई में जेब खाली होती है।

विज्ञापन

साल में अधिकतम महीने 30 या 31 दिनों के होते हैं और फिर ऐसे में अगर 2 से 3 दिनों की कटौती की जाए तो कंपनी के लिए फायदा हो जाता है और यूजर 12 महीने की बजाए 13 महीने तक रिचार्ज करवाता है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि ट्राई के नियम के मुताबिक अब सभी कंपनी को कम से कम 30 दिनों की वैधता के साथ प्लान ऑफर करना है लेकिन अभी भी कुछ प्लान है जो 28 दिन की वैधता के साथ आते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola