iPhone यूजर्स के बीच लंबे समय से एक सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या Apple नए iOS अपडेट देने के बाद पुराने iPhone की स्पीड जानबुझकर कम कर देता है. कई लोगों का मानना है कि ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि यूजर्स नया iPhone खरीदें. हालांकि, इसकी असली वजह कुछ और है. Apple खुद इस बारे में पहले सफाई दे चुका है.
क्या सच में पुराने iPhone धीमे हो जाते हैं?
इस सवाल का जवाब है हां. टाइम के साथ पुराने आईफोन की स्पीड पहले जैसी नहीं रहती ये सिर्फ लोगों की धारणा नहीं है बल्कि Apple भी मान चुका है कि पुराने आईफोन की परफॉर्मेंस कम हो सकती है. इसकी सबसे बड़ी वजह फोन की बैटरी होती है. जैसे iPhone पुराना होता है उसकी लिथियम-आयन बैटरी की क्षमता कम होने लगती है, ऐसे में कमजोर बैटरी प्रोसेसर को पूरी पावर नहीं दे पाती, जिससे फोन की स्पीड पर असर पड़ता है.
Apple खुद कम करता है स्पीड
अगर बैटरी कमजोर हो और आप कोई भारी ऐप या गेम चलाएं तो फोन अचानकर बंद हो सकता है. ऐसी स्थिति से बचाने के लिए Apple सॉफ्टवेयर के जरिए प्रोसेसर की परफॉर्मेंस को थोड़ा सीमित कर देता है. इससे बैटरी पर दबाव कम पड़ता है और फोन अचानक बंद नहीं होता. इसे बैटरी थ्रॉटलिंग कहते हैं.
स्टोरेज फुल होने से भी पड़ता है असर
अगर आपके फोन की स्टोरेज लगभग पूरी भर चुकी है तो भी फोन की स्पीड कम हो सकती है. जब स्टोरेज 90 प्रतिश से ज्यादा भर जाती है तो सिस्टम को ठीक से काम करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती. वहीं कई ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं तो प्रोसेसर और रैम पर एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ता है, इसका असर फोन की परफॉर्मेंस पर दिखता है.
ये भी पढ़ें- कल शुरू हो रही Flipkart Freedom Sale, स्मार्टफोन खरीद रहे हैं तो इन 5 धमाकेदार डील्स को भूलकर भी न करें मिस
पुराने प्रोसेसर की भी होती है लिमिट
आपका आईफोन अगर 4-5 साल पुराना है तो नए ऐप्स और लेटेस्ट iOS फीचर्स को संभावना उसके लिए आसान नहीं होता. समय के साथ ऐप्स ज्यादा एडवांस हो जाते हैं और उन्हें बेहतर हार्डवेयर की जरूरत पड़ती है. ऐसे में पुराने प्रोसेसर की पावर कम पड़ने लगती है, जिससे फोन स्लो हो हो जाता है.
ऐसे चेक करें बैटरी की हेल्थ
अगर आपका आईफोन स्लो चल रहा है तो सबसे पहले बैटरी जरूर चेक करें. इसके लिए सेटिंग में जाएं इसके बाद बैट्री पर टैप करें और फिर Battery Health & Charging खोलें. अगर यहां Maximum Capacity 80 प्रतिशत से कम दिखाई दे तो इसका मतलब है कि बैटरी बदले का समय आ गया है.
iPhone की स्पीड बढ़ाने के तरीके
- अगर बैटरी काफी पुरानी हो चुकी है तो उसके Apple के अधिकृत सर्विस सेंटर से बदलवा लें ताकि फोन की परफॉर्मेंस में सुधार हो.
- फोन से बेकार फोटो, वीडियो और ऐसे ऐप्स जो आप यूज नहीं करते उन्हें हटा दें. कोशिश करें कि हमेशा 10 से 15 जीबी स्टोरेज खाली रहे.
- साथ ही फोन को हमेशा लेटेस्ट iOS से अपडेट रखें, क्योंकि इससे फोन की स्पीड पर बेहद फर्क पड़ता है.
ये भी पढ़ें- GTA 6 को लेकर आया बड़ा अपडेट, क्या एक बार फिर टल सकती है रिलीज? एक्स डेवलपर ने कही बड़ी बात
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines