Smartphone Tips: आज इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए कंपनियां समय-समय पर अपडेट जारी करती रहती हैं, लेकिन हम से बहुत से लोग इसे इग्नोर कर देते हैं। वहीं अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं तो जान लें कि इससे आप किसी दिन बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। जी हां, ऐसा करने से आपके फोन का पर्फोमन्स खराब हो सकता है यहां तक कि कोई मैलवेयर आपकी प्राइवेट फाइलों तक पहुंचकर उन्हें दूसरे किसी डिवाइस में ट्रांसफर कर सकता है। इस लिए फोन को अपडेट रखना बेहद जरूरी काम बन जाता है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Android फोन अपडेट नहीं किया तो क्या होगा?
कंपनियां हर महीने एक सिक्योरिटी अपडेट जारी करती है जबकि साल में एक बार OS अपडेट जारी किया जाता है। इन अपडेट को कंपनियां नए फीचर्स, सुरक्षा खामियों को ठीक करने या बग ठीक करने के लिए बनाती हैं। अगर आप अपने फोन को अपडेट नहीं करते हैं, तो आपको यूज के दौरान ये बिल्कुल ठीक लग सकता है, लेकिन बैकग्राउंड से आपका डाटा कब लीक हो जाएगा आपको इसके बारे में पता भी नहीं चलेगा। इस लिए भी फोन को अपडेट करना बेहद जरूरी काम है।
ये भी पढ़ें : Flipkart Big Billion Days Sale: ग्राहकों की हुई बल्ले बल्ले! Flipkart सेल में धड़ाम गिरे इन स्मार्टफोन्स के Price
फोन कंपनियां भी केवल कुछ ही वर्षों तक सॉफ्टवेयर अपडेट का सपोर्ट देती हैं। इसलिए आपको फोन खरीदते समय इस बात का खास ध्यान रखना है कि कंपनी डिवाइस के साथ कितने समय का सॉफ्टवेयर अपडेट दे रही है। अगर कंपनी ने आपके पुराने हैंडसेट के लिए अपडेट देना बंद कर दिया है तो अब आपको फोन बदलने की जरूरत है। जो आपकी प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए जरूरी है। प्वाइंट्स में समझिए अपडेट न करने के नुकसान
- आप लेटेस्ट फीचर्स को यूज नहीं कर पाएंगे।
- हैकर्स आपके फोन को निशाना बना सकते हैं।
- फोन की प्राइवेसी पर खतरा बना रहता है।
- आपका फोन स्लो हो सकता है।
- बैटरी लाइफ पर इसका नेगेटिव इम्पैक्ट पड़ता है।
संबंधित खबरें
फोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
29 mins agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
16 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
18 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
20 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
21 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
23 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines