Who is John Ternus: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल Apple में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. लंबे समय से कंपनी को संभाल रहे Tim Cook अब CEO की जिम्मेदारी छोड़कर एक नई भूमिका में जाने वाले हैं, और उनकी जगह लेने वाले हैं कंपनी के ही पुराने और भरोसेमंद चेहरे John Ternus.
कौन हैं जॉन टर्नस?
John Ternus Apple के अंदर ही पले-बढ़े एक अनुभवी इंजीनियर हैं, जिन्होंने 2001 में कंपनी जॉइन की थी. उन्होंने अपने करियर का लगभग पूरा समय Apple में बिताया है और कंपनी के कई बड़े प्रोडक्ट्स के पीछे उनकी अहम भूमिका रही है. उनका बैकग्राउंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग का है और उन्होंने University of Pennsylvania से पढ़ाई की है.
CEO बनने की टाइमलाइन और बदलाव
Apple के ऐलान के मुताबिक, जॉन टर्नस 1 सितंबर से CEO का पद संभालेंगे. वहीं Tim Cook इस साल गर्मियों तक अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे ताकि ट्रांजिशन स्मूद तरीके से हो सके. इसके बाद कुक कंपनी के बोर्ड में एग्जीक्यूटिव चेयर की भूमिका में नजर आएंगे.
Apple में टर्नस का सफर
टर्नस ने 2013 में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी संभाली और 2021 में पूरे हार्डवेयर डिपार्टमेंट के हेड बन गए. इस दौरान उन्होंने Apple के उन सभी फिजिकल प्रोडक्ट्स पर काम किया, जिन्हें आज लोग रोज इस्तेमाल करते हैं. उनकी अगुवाई में कंपनी ने कई बड़े फैसले लिए, जो आगे चलकर गेम-चेंजर साबित हुए.
जॉन टर्नस के बड़े प्रोडक्ट्स और उपलब्धियां
जॉन टर्नस के नेतृत्व में Apple ने कई अहम प्रोडक्ट्स लॉन्च किए, जिनमें Apple Watch, AirPods और Vision Pro शामिल हैं. खासतौर पर Mac के लिए Apple के खुद के सिलिकॉन चिप्स लाने का फैसला बेहद सफल रहा, जिससे कंपनी ने Intel पर अपनी निर्भरता खत्म की और Mac की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई.
कैसी है लीडरशिप स्टाइल?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टर्नस का स्वभाव शांत और संतुलित है. उनकी मैनेजमेंट स्टाइल काफी हद तक Tim Cook जैसी मानी जाती है, जो स्थिरता और स्पष्ट सोच पर आधारित है. वहीं, उन्हें Steve Jobs की तरह आक्रामक या करिश्माई नहीं माना जाता, लेकिन उनकी इंजीनियरिंग समझ और टीम को साथ लेकर चलने की क्षमता उन्हें मजबूत लीडर बनाती है.
टिम कुक ने टर्नस को क्यों चुना?
Tim Cook पिछले करीब एक साल से अपने उत्तराधिकारी की तलाश में थे और उन्होंने कंपनी के बोर्ड के साथ मिलकर यह फैसला लिया. उन्होंने टर्नस की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें इंजीनियर का दिमाग, इनोवेटर की सोच और ईमानदारी से लीड करने का दिल है.
आने वाले समय की सबसे बड़ी चुनौती
हालांकि Apple आज मुनाफे और प्रोडक्ट क्वालिटी में आगे है, लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मामले में कंपनी अपने कई प्रतिद्वंद्वियों से पीछे मानी जा रही है. जॉन टर्नस को CEO बनने के बाद Siri को बेहतर बनाना और AI में Apple की मजबूत मौजूदगी बनाना सबसे बड़ी चुनौती होगी.
ये भी पढ़ें- Apple में नए युग की शुरुआत: जॉन टर्नस होंगे अगले CEO, 15 साल बाद टिम कुक छोड़ेंगे पद
संबंधित खबरें
पानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
19 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
23 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines