हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं Arvind Srinivas जो बने देश के यंगस्ट बिलेनियर, AI जीनियस की कितनी है नेटवर्थ 

अरविंद श्रीनिवास 31 साल के भारत के सबसे युवा अरबपति बने है. चेन्नई में जन्मे अरविंद ने IIT मद्रास और UC Berkeley से पढ़ाई की. आइए जानते हैं कितनी है उनकी नेटवर्थ.

विज्ञापन
कौन हैं अरविंद श्रीनिवास. (Photo-Ted)

Arvind Srinivas: 31 साल के अरविंद श्रीनिवास ने M3M Hurun इंडिया रिच लिस्ट 2025 में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है. वह भारत के सबसे युवा अरबपति बन गए हैं और उनकी अनुमानित कुल संपत्ति 21,190 करोड़ रुपये मानी जा रही है. श्रीनिवास AI स्टार्टअप Perplexity AI के संस्थापक और CEO हैं, जो जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में अपनी अलग पहचान रखते हैं.

 अरविंद श्रीनिवास को जानें

अरविंद का जन्म 7 जून 1994 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ. बचपन से ही उन्हें विज्ञान में गहरी रुचि थी. उन्होंने IIT मद्रास से पढ़ाई की, जहां उन्होंने रीइन्फोर्समेंट लर्निंग और एडवांस्ड रीइन्फोर्समेंट लर्निंग सीखी. इसके बाद उन्होंने UC Berkeley से कंप्यूटर साइंस में PhD पूरी की, जिसमें उनका शोध कॉन्ट्रास्टिव लर्निंग, ट्रांसफॉर्मर-आधारित इमेज जनरेशन, इमेज रिकग्निशन और वीडियो जनरेशन जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित था.

प्रोफेशनल सफर

  • OpenAI में रीइन्फोर्समेंट लर्निंग पर काम किया.
  • DeepMind, लंदन में कॉन्ट्रास्टिव लर्निंग पर रिसर्च की.
  • Google में HaloNet और ResNet-RS जैसे विजन मॉडल विकसित किए.
  • फिर से OpenAI लौटकर DALL-E 2 (टेक्स्ट-टू-इमेज मॉडल) के विकास में योगदान दिया.

ये भी पढ़ें- Perplexity का नया AI ब्राउजर Comet: रिसर्च और प्रोडक्टिविटी के लिए खास

विज्ञापन

Perplexity AI की शुरुआत

अगस्त 2022 में, अरविंद ने Denis Yarats और Andy Konwinski के साथ मिलकर Perplexity AI की स्थापना की. यह एक AI-आधारित चैट सर्च इंजन है, जो तेज, सटीक और भरोसेमंद उत्तर देता है. इसमें GPT-3 जैसे एडवांस्ड मॉडल का इस्तेमाल होता है.

इंवेस्टमेंट और प्लानिंग

जनवरी 2023 से, अरविंद AI स्टार्टअप्स में एंजल इन्वेस्टर के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने Eleven Labs (टेक्स्ट-टू-स्पीच प्लेटफॉर्म) और Suno (टेक्स्ट-टू-म्यूजिक टूल्स) जैसी कंपनियों में निवेश किया. Perplexity का सबसे बड़ा यूजर बेस भारत में है, इसलिए अरविंद भारत को कंपनी की डेवलपमेंट रणनीति का केंद्र मानते हैं. वे भारत में Perplexity फंड शुरू करने और बेंगलुरु या हैदराबाद में इंजीनियरिंग टीम बनाने की योजना पर भी काम कर रहे हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola