Whatsapp New Faetures: मोबाइल में व्हाट्सएप पर कोई तस्वीर, वीडियो या GIF फॉरवर्ड करते हुए अब हम उसकी डिटेल या अपना कोई मैसेज उसके साथ ही लिख सकेंगे। यह सुविधा एंड्रॉइड पर उपलब्ध होगी। मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी Whatsapp ने यह नई सुविधा शुरू की है।
हम किसी मैसेज को टाइप नहीं कर सकते
अभी तक फॉरवर्ड मैसेज के साथ हम किसी मैसेज को टाइप नहीं कर सकते। मैसेज फॉरवर्ड करने के बाद नई विंडो में ही कोई संदेश अटैच या लिखा जा सकता है। फिलहाल इसका ट्रायल चल रहा है। इस समय यह सुविधा कुछ बीटा परीक्षकों के लिए ही उपलब्ध है।
सही मैसेज भेज सकेंगे
wabetainfo के मुताबिक इस नए फीचर से हम किसी फोटो या वीडिया के फॉरवर्ड करते हुए उसके साथ ही उसका विवरण लिख सकेंगे। यह सुविधा हमारे तब ज्यादा काम आएगी जब फॉरवर्ड मैसेज के साथ मौजूद कैप्शन संदेश का सही वर्णन नहीं कर रही होती। इसके अलावा अगर हम किसी तस्वीर या वीडियो के साथ कोई अतिरिक्त जानकारी जोड़ना चाहते हैं तो यह फीचर मददगार होगा।
यूजर्स को स्टेटस अपडेट देखने में समस्या आ सकती है
जानकारी के मुताबिक इस नए फीचर की मदद से मौजूदा कैप्शन को हटाया जा सकता है, नया कैप्शन लिखा जा सकता है या पुराने कैप्शन को एडिट भी किया जा सकता है। इससे मैसेज भेजने वाले को अपने विचार, राय या भावनाओं को स्पष्ट रूप से साझा करने में मदद मिलेगी। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार फिलहाल इस अपडेट को इंस्टॉल करने के बाद कुछ यूजर्स को स्टेटस अपडेट देखने और वीडियो डाउनलोड करने में समस्या आ सकती है।
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
7 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
12 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
14 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines