इन Jio प्रीपेड प्लान्स के साथ फ्री में देखें JioHotstar, यहां जानें हर डिटेल

अगर आप अपने फोन पर फिल्में, क्रिकेट या वेब शोज देखना पसंद करते हैं, तो Jio के प्रीपेड प्लान आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हैं. इन प्लान्स में JioHotstar सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और कई अतिरिक्त फायदे मिलते हैं.

JioHotstar

Jio के खास प्लान्स. (Photo- News24 GFX)

विज्ञापन

JioHotstar Free With Jio Prepaid Plans: अगर आप अपने फोन पर फिल्में, वेब शोज या लाइव स्पोर्ट्स देखना पसंद करते हैं, तो Jio के ऐसे प्रीपेड प्लान्स आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकते हैं जिनमें JioHotstar की सुविधा मिलती है. इन प्लान्स में आपको सिर्फ डेटा और कॉलिंग ही नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन का भी पूरा डोजमिलता है. मतलब- एक ही रिचार्ज में काम, कॉलिंग और मस्ती-सब कुछ.

355 रुपये वाला Jio प्लान: बजट में एंटरटेनमेंट का पैक

Jio का 355 वाला प्लान उन यूज़र्स के लिए है जो सस्ते दाम में डेटा, कॉलिंग और ओटीटी सब्सक्रिप्शन एक साथ चाहते हैं. इस प्लान में मिलते हैं:

विज्ञापन
  • Disney+ Hotstar का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन
  • सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
  • 25GB डेटा पूरे 30 दिनों के लिए
  • हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा
  • JioTV और JioAICloud (50GB स्टोरेज) की एक्सेस
  • JioHome का 2 महीने का फ्री ट्रायल
  • और योग्य यूज़र्स के लिए Google Gemini Pro का 18 महीने तक फ्री एक्सेस

अगर आप अपने फोन पर क्रिकेट, फिल्में या वेब सीरीजदेखते हैं, तो यह प्लान आपके बजट और जरूरत- दोनों के लिए एकदम सही बैठता है.

799 वाला Jio प्लान: लंबी वैलिडिटी के साथ ज्यादा फायदे

जिन्हें बार-बार रिचार्ज नहीं करना पसंद, उनके लिए Jio का 799 वाला प्लान बेहतरीन विकल्प है. इस प्लान में आपको 84 दिनों की वैधता मिलती है और रोज1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/दिन की सुविधा दी जाती है. साथ ही इसमें भी JioHotstar, JioTV और JioAICloud का एक्सेस शामिल है. अगर आप लंबे समय तक डेटा और एंटरटेनमेंट दोनों का मजा चाहते हैं, तो यह प्लान एक किफायती डील है.

क्या है इन प्लान्स की सबसे बड़ी खासियत

इन दोनों प्लान्स की सबसे बड़ी खूबी है JioHotstar का सब्सक्रिप्शन, जिसमें आपको क्रिकेट मैच, IPL, फिल्में और टीवी शोजसब कुछ एक ही जगह देखने को मिलता है. मतलब अब अलग से ओटीटी सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं- सिर्फ एक Jio रिचार्ज में मिलेंगे डेटा, कॉलिंग और मनोरंजन के पूरे फायदे.

विज्ञापन

एक रिचार्ज में पूरा एंटरटेनमेंट पैकेज

Jio के ये प्लान उन लोगों के लिए हैं जो मोबाइल डेटा और कॉलिंग के साथ साथ ओटीटी कंटेंट का मजा भी लेना चाहते हैं. चाहे बात क्रिकेट की हो, किसी नई वेब सीरीजकी या पसंदीदा फिल्मों की- JioHotstar एक्सेस के साथ आपका हर दिन थोड़ा और मजेदार बन सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ