APPLE iPhone 13: ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और अमेजन ने फेस्टिवल सीजन के लिए सेल की घोषणा की है। दोनों प्लेटफॉर्म पर सेल के दौरान मोबाइल, लैपटॉप, कैमरा, वॉच सहित कई अन्य गैजेट्स पर बंपर ऑफर मिल रहे हैं। ऐपल आईफोन 13 को भी सेल के दौरान भारी-भरकम डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि, दोनों प्लेटफॉर्म पर गैजेट्स की कीमत अलग-अलग है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि किस प्लेटफार्म से आईफोन 13 को खरीदना ज्यादा फायदेमंद होगा।
आईफोन 13 पर भारी छूट
सबसे पहले बात करें फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल (Flipkart Big Billion Days Sale 2023) की तो यहां आईफोन 13 के 128 जीबी वेरिएंट मॉडल को 51,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 1000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल रही है। इस तरह बैंक ऑफर का लाभ लेकर फ्लिपकार्ट से आईफोन 13 के बेस वेरिएंट 128 जीबी वेरिएंट को 50,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट आईफोन 13 पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर सभी क्षेत्रों के लिए उपलब्ध नहीं हो सकती है। ऐसे में हम सलाह देते हैं ऑर्डर करने से पहले एक बार फ्लिपकार्ट की साइट पर जाकर ऑफर की पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।
अब, बात करें अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Amazon Great Indian FRestival Sale 2023) की तो यहां आईफोन 13 के 128 जीबी वेरिएंट मॉडल को 49,499 रुपये में खरीदने के लिए लिस्ट किया गया है। हालांकि, अमेजन पर कोई बैंक ऑफर नहीं मिल रहा है लेकिन इसपर ईएमआई का ऑप्शन मिल रहा है। ग्राहक 2,400 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर आईफोन 13 को अपना बना सकते हैं। हालांकि, हम सलाह देते हैं कि ऑफर की पूरी जानकारी अमेजन की साइट से जरूर प्राप्त कर लें।
APPLE iPhone 13 की खासियत
आईफोन 13 में 6.1 inch का Super Retina XDR Display मिलता है, जो यूजर्स को बेहतर विजुअल अनुभव प्रदान करता है। यह 128GB/256GB/512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। कैमरे की बात करें तो आईफोन 13 के रियर में डुअल कैमरा (12MP + 12MP) सेटअप मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी आईफोन 13 में 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
यह भी पढ़ेंः Samsung के इस प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत हुई कम, कैमरा से लेकर बैटरी तक पावरफुल
APPLE iPhone 13 को कहां से खरीदें?
अगर बात करें तो फ्लिपकार्ट और अमेजन की तो वर्तमान में जिस प्राइस के साथ दोनों साइट पर आईफोन 13 उपलब्ध है। उसमें यही दिख रहा है कि आईफोन 13 को अमेजन से खरीदना ज्यादा फायदेमंद है। क्योंकि फ्लिपकार्ट पर अमेजन के मुकाबले आईफोन 13 की कीमत ज्यादा है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
17 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
19 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
21 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines