Where can I check if my Data has been Breached:आज के डिजिटल युग में, हमारा पर्सनल डेटा ऑनलाइन हर जगह मौजूद है। सोशल मीडिया, ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और अन्य ऑनलाइन सर्विस का यूज करने के लिए हम लगातार अपना डेटा शेयर करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका यह डेटा कभी-कभी लीक हो सकता है। डेटा लीक होने का मतलब है कि आपकी पर्सनल इनफार्मेशन जैसे कि आपका नाम, पता, ईमेल, या यहां तक कि आपकी बैंक की डिटेल्स, किसी Unauthorized पर्सन के हाथों में पहुंच सकती है।
ऐसे में ये जानना बहुत जरूरी है कि आपका डेटा लीक हुआ है या नहीं? इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे पता कर सकते हैं कि आपका पर्सनल डेटा लीक हुआ है और आप इस स्थिति से कैसे निपट सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानें…
ऐसे करें चुटकियों में पता…
दरअसल, हाल ही में एक टेक इन्फ्लुएंसर (Buzz2DayTech) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए ये बताया है कि आप कैसे जान सकते हैं कि आपका डेटा कहां-कहां लीक हुआ है। खास बात यह है कि ये ट्रिक पूरी तरह से फ्री है। आपको ये जानने के लिए कोई पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। बस इसके लिए आपको एक वेबसाइट पर जाना होगा और अपनी ईमेल को यहां एंटर करना होगा।
इस वेबसाइट का नाम ‘Have i Been Pwned’ है। आपको सबसे पहले अपने गूगल क्रोम को ओपन कर लेना है और इस वेबसाइट को सर्च करना है। जैसे ही आप इस वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचेंगे तो आपको यहां ईमेल एड्रेस डालने का ऑप्शन मिलेगा। जैसे ही आप यहां ईमेल एंटर करेंगे तो सर्च बार के एंड में आपको Pwned पर क्लिक करना होगा। Pwned पर क्लिक करते ही अब आपको वो सभी वेबसाइट दिख जाएंगी जहां जहां आपका डेटा लीक हुआ है।
अब कैसे करें खुद को सेफ?
Pwned पर क्लिक करने के बाद आपको उन सभी वेबसाइट की लिस्ट मिल जाएगी जिस जिस ने आपका डेटा लीक किया है। इतना ही नहीं यहां आपको डेट भी मिलेगी कि कब आपका कौन सा डेटा लीक हुआ है। अब जैसे ही आपको ये सारी जानकारी मिल जाए तो सबसे पहले उस वेबसाइट पर जाएं जिसने आपका डेटा लीक किया है। इसके बाद वहां से खुद की प्रोफाइल डिलीट करें और इसके बाद अपना पासवर्ड रिसेट करें। अब आपका अकाउंट फिर से सिक्योर हो जाएगा।
संबंधित खबरें
स्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
7 mins agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
16 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
18 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
21 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
23 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines