अब ये लोग यूज नहीं कर पाएंगे व्हाट्सऐप, आपका स्मार्टफोन भी इस लिस्ट में शामिल है या नहीं, फटाफट देखें

Whatsapp Users

Whatsapp Users

Whatspp Android Version Update: भारत समेत दुनियाभर में व्हाट्सऐप यूजर्स की संख्या आए दिन बढ़ती जा रही है। अपनी प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए आज यह ऐप हर किसी की पहली पसंद है। कंपनी भी हर महीने यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए-नए अपडेट करती रहती है, लेकिन हाल ही में कंपनी ने नए ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए नए अपडेट के साथ, कुछ डिवाइस से अपने सपोर्ट को खत्म कर दिया है, ताकि वह नई टेक्नोलॉजी को विकसित करने पर अधिक ध्यान दे सके।

विज्ञापन

वहीं अगर आपके पास भी कोई पुराना फ़ोन है तो अब आप उसमे व्हाट्सएप का यूज नहीं कर पाएंगे। हाल ही में कंपनी ने एक घोषणा करते हुए कहा कि 24 अक्टूबर के बाद एंड्रॉयड OS वर्ज़न 4.1 और पुराने OS पर चलने वाले स्मार्टफोन के लिए सपोर्ट बंद कर देगी। आइए जानते हैं, अब कौन से स्मार्टफोन्स पर व्हाट्ऐप नहीं चलेगा…

विज्ञापन

अब इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा व्हाट्सऐप

  • Nexus 7 (एंड्रॉयड 4.2 पर अपग्रेड करने योग्य)
    सैमसंग गैलेक्सी नोट 2
    HTC वन
    सोनी एक्सपीरिया जेड
    एलजी ऑप्टिमस जी प्रो
    सैमसंग गैलेक्सी एस 2
    सैमसंग गैलेक्सी नेक्सस
    HTC सेंसेशन
    मोटोरोला Droid रेज़र
    सोनी एक्सपीरिया S2
    मोटोरोला ज़ूम
    सैमसंग गैलेक्सी टैब 10.1
    आसुस ईई पैड ट्रांसफार्मर
    एसर आइकोनिया टैब A5003
    सैमसंग गैलेक्सी एस
    HTC डिज़ायर एच.डी
    LG ऑप्टिमस 2एक्स
    सोनी एरिक्सन एक्सपीरिया आर्क3

अपडेट किए बिना फोन हैक होने का डर रहेगा

बता दें कि लिस्ट में मौजूद बहुत से फोन पुराने मॉडल के हैं, जिनका उपयोग आज बहुत ही कम लोग करते हैं। अगर आपके पास अभी भी इनमें से एक फोन है तो आपको एक नया डिवाइस ले लेना चाहिए। ऐसा इसलिए है, क्योंकि न केवल व्हाट्सऐप, बल्कि कई अन्य ऐप भी पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए अपना सपोर्ट बंद कर देते हैं। इसके अलावा नए सिक्योरिटी अपडेट के बिना, आपका फ़ोन हैक होने का डर भी बना रहता है।

विज्ञापन

अपने स्मार्टफोन का OS वर्ज़न कैसे देखें?

वहीं अब बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि कैसे हम अपने फ़ोन में स्मार्टफोन का एंड्रॉयड OS वर्ज़न देखें तो आपको बता दें कि इसके लिए आपको सबसे पहले अपने डिवाइस पर सैटिंग्स मैन्यू में जाना होगा। सैटिंग्स > अबाउट फोन> सॉफ़्टवेयर डिटेल्स, यहां आपको आपके फोन का वर्ज़न दिखाई देगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ