WhatsApp will not support in this iPhone: व्हाट्सएप ने अपने कुछ यूजर्स को आज यानी 24 अक्टूबर, दिवाली के दिन बड़ा झटका दिया है। कई डिवाइस में ऐप ने चलना बंद कर दिया है। कंपनी की ओर से इस बारे में मई 2022 को ही जानकारी दे दी गई है। WABetaInfo ने बताया था कि आईफोन (iPhone 5) और आईफोन 5सी (iPhone 5C) में ऐप काम करना बंद कर देगा।
अभी पढ़ें – Vodafone Idea का यूजर्स को बड़ा झटका! चुपके से हटा दिए ये 3 लोकप्रिय Plans, जानिए सबकुछ
iPhone 5 और iPhone 5C डिवाइस पर व्हाट्सएप काम नहीं करेगा। ऐसे में 24 अक्टूबर से इन डिवाइस में फोन ने काम करना बंद कर दिया है। हालांकि, कुछ अन्य फोन्स भी हैं जिनमें व्हाट्सएप का इस्तेमाल 24 अक्टूबर से बंद हो गया है। आइए जानते हैं किन-किन फोन्स में व्हाट्सएप काम नहीं करेगा।
इन डिवाइस में नहीं करेगा व्हाट्सएप काम
व्हाट्सएप का इस्तेमाल उन आईफोन में नहीं किया जा सकता है जो पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर रहे हैं। हालांकि, इसे अपडेट करके ऐप का यूज किया जा सकता है। बता दें कि कंपनी ने आईफोन्स के लिए iOS 10 या iOS 11 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट खत्म कर दिया है।
IOS Version अपडेट करके इस्तेमाल होगा व्हाट्सएप
व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को अपना फोन iOS 15 या iOS 16 में अपडेट करना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि ये अपडेट iPhone 5C और iPhone 5 पर उपलब्ध नहीं है। ऐसे में इन फोन में व्हाट्सएप काम नहीं करेगा, लेकिन iOS 10 या iOS 11 को अपडेट करके अन्य आईफोन में ऐप यूज हो सकेगा।
अभी पढ़ें – Samsung Galaxy A04e: आ गया सैमसंग का किफायती स्मार्टफोन, जानिए खासियत समेत अन्य जानकारी
कैसे करें आईफोन में iOS 15 या iOS 16 अपडेट
अपने आईफोन की सेटिंग पर क्लिक करें। इसके बाद जनरल सेटिंग में जाकर iOS वर्जन अपडेट चेक करें। अगर अपडेट होगा तो आपको ये शो हो सकता है। हालांकि, अगर iOS 15 या iOS 16 का कोई अपडेट नहीं आया तो मतलब आपके फोन में व्हाट्सएप नहीं चलेगा।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 hr agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 hr agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
18 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
19 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
22 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
22 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines