इन 24 Smartphones पर 24 अक्टूबर से नहीं चलेगा WhatsApp, लिस्ट में देखें क्या आपका फोन भी है शामिल?
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

WhatsApp will End Support: भारत समेत दुनियाभर में व्हाट्सएप के काफी यूजर्स हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि 24 अक्टूबर, 2023 से कुछ पुराने एंड्रॉइड फोन और आईफोन पर यह काम करना बंद कर देगा। जी हां, कंपनी के हाल ही में इसकी सूचना दी थी। वहीं अब उन 24 स्मार्टफोन्स की एक लिस्ट निकल कर सामने आई है जिन स्मार्टफोन्स पर अब व्हाट्सएप नहीं चलेगा।
अगर आप भी लिस्ट में मौजूद किसी स्मार्टफोन का यूज कर रहे हैं तो तुरंत नए फोन में अपग्रेड कर लें। बता दें कि इन 24 स्मार्टफोन्स के अलावा एंड्राइड OS वर्जन 4.1 पर रन करने वाले स्मार्टफोन पर भी अब आप व्हाट्सएप यूज नहीं कर पाएंगे। आइए देखते हैं उन स्मार्टफोन्स की लिस्ट जिन पर 24 अक्टूबर के बाद व्हाट्सएप काम नहीं करेगा।
हालांकि, सपोर्ट खत्म करने से पहले, व्हाट्सएप यूजर्स को सूचित कर रहा है और उन्हें व्हाट्सएप का उपयोग जारी रखने के लिए अपने डिवाइस को अपग्रेड करने की सलाह दे रहा है। लेकिन 24 अक्टूबर के बाद व्हाट्सएप डेवलपर्स टेक्निकल सपोर्ट और अपडेट देना बंद कर देगा। इसका मतलब यह है कि डिवाइस के OS को अब रेगुलर अपडेट, पैच, सिक्योरिटी फिक्सेस, बग फिक्स नहीं मिलेंगे। बता दें कि बिना अपडेट के भी व्हाट्सएप काम करेगा, लेकिन आपको हैकर्स आसानी से टारगेट कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: