Whatsapp Wedding Card Scam: शादी के सीजन शुरू हो गया है और ऐसे में सायबर ठग भी एक्टिव हो गई हैं. अब वे लोगों को फंसाने के लिए ऐसे तरीके अपना रहे हैं, जिन पर कोई भी आसानी से भरोसा कर ले. यूपी के बिजनौर और राजस्थान में हाल ही में एक ऐसे मामला सामने आए जिसने सबको चौंका दिया. यहां ठगों ने WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर 100 से ज्यादा लोगों के फोन हैक कर लिए. वहीं राजस्थान में महिला एक महिला के साथ भी ऐसा ही हुआ.
यह कार्ड एक फोटो की तरह दिख रहा था जिसे एक WhatsApp ग्रुप में फॉरवर्ड किया गया था. लोगों ने जब इसे खोला, तो उनके फोन में अपने आप एक ऐप (APK फाइल) इंस्टॉल हो गई. इसके बाद फोन का कंट्रोल यूजर के हाथ से निकल गया. फोन खुद-ब-खुद मैसेज भेजने लगा. हालांकि इस बार ज्यादा आर्थिक नुकसान नहीं हुआ, लेकिन आने वाले शादी सीजन में ऐसी घटनाओं के बढ़ने की आशंका है.
क्या होती है APK फाइल?
APK यानी Android Package Kit यह एक ऐसी फाइल होती है जिसमें किसी एंड्रॉइड ऐप का पूरा इंस्टॉलेशन पैकेज मौजूद रहता है. ठग WhatsApp, ईमेल या मैसेज के जरिए कोई फोटो या लिंक भेजते हैं, जिसमें छिपी APK फाइल खुद इंस्टॉल हो जाती है. अगर आपके फोन में सुरक्षा सेटिंग्स ऑफ हैं, तो यह फाइल बिना आपकी जानकारी के फोन में इंस्टॉल होकर डेटा चुरा सकती है या फोन का रिमोट एक्सेस ठगों को दे सकती है.
कैसे करते हैं साइबर ठग हमला
ठग आमतौर पर कोई भरोसेमंद चीज जैसे शादी का कार्ड, ऑफर या इनविटेशन भेजते हैं. वह कार्ड या फाइल PDF या फोटो के रूप में होती है. जैसे ही आप उसे डाउनलोड करते हैं, उसी वक्त एक हानिकारक APK फाइल भी साथ में डाउनलोड होकर आपके फोन में मालवेयर इंस्टॉल कर देती है. इसके बाद हैकर आपके फोन की कॉल, मैसेज, फोटो और बैंकिंग जानकारी तक पहुंच बना लेते हैं.
ऐसे करें खुद की सुरक्षा
- किसी भी अनजान नंबर से आए लिंक या फाइल को कभी न खोलें.
- अगर किसी अज्ञात व्यक्ति से शादी का कार्ड या कोई ऑफर वाला मैसेज आता है, तो उसे तुरंत डिलीट कर दें.
- अपने फोन में अननॉन सोर्स से ऐप इंस्टॉल करने की परमिशन बंद रखें. इससे बिना आपकी मंजूरी कोई ऐप फोन में इंस्टॉल नहीं होगा.
फोन में करें जरूरी सेटिंग
- अपने मोबाइल की Settings खोलें और सर्च बार में Unknown लिखें.
- अब Install Unknown Apps ऑप्शन पर टैप करें.
- वहां दिख रहे सभी ऐप्स के सामने Not Allowed सिलेक्ट करें.
- इस सेटिंग के बाद आपका फोन प्ले स्टोर के अलावा किसी दूसरी जगह से ऐप इंस्टॉल नहीं करेगा.
सुरक्षा अपडेट्स लगाना न भूलें
अपने फोन में हमेशा लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट इंस्टॉल करते रहें. बेहतर होगा कि आप अपने डेली पेमेंट्स के लिए एक अलग ऐप या फोन इस्तेमाल करें. सबसे जरूरी बात इस तरह की घटनाओं के बारे में अपने परिवार और दोस्तों को भी बताएं ताकि वे भी सतर्क रहें.
जागरूक रहें, सुरक्षित रहें
साइबर ठग अब सिर्फ कॉल या OTP तक सीमित नहीं रहे. वे अब सोशल मीडिया और मेसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसलिए अगर आपको किसी भी तरह की संदिग्ध फाइल, लिंक या कार्ड मिले तो जरा रुकिए, सोचिए और तभी क्लिक कीजिए. थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है.
ये भी पढ़ें- अगर Google Play Store पर नहीं किया ये काम, तो नहीं डाउनलोड होंगी Apps!
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
4 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
8 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
10 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
11 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
11 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines