WhatsApp Latest Feature: सोशल मीडिया मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक खास, प्राइवेसी फीचर पेश किया है। व्हाट्सएप का नया फीचर्स वेब वर्जन के लिए लाया गया है। माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर ऐप के आधिकारिक बीटा वर्जन के लिए हुए बदलाव से यूजर्स को अनजान नंबर को बिना सेव किए चैटिंग करने का अनुभव प्रदान करता है।
नंबर सेव किए बिना व्हाट्सएप पर होगी चैटिंग (WhatsApp Latest Feature)
WhatsApp ने यह नया फीचर माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर उपलब्ध ऐप के लिए पेश किया है। इस सुविधा के आने बाद उन सभी यूजर को फायदा होगा जो अनजान नंबर को बिना सेव किए चैट करना चाहते हैं।
कैसे करेगा काम?
व्हाट्सएप के इस लेटेस्ट फीचर को ‘फोन नंबर’ ही नाम दिया गया है। यानी जब भी कोई यूजर किसी अनजान नंबर के साथ चैटिंग करना चाहेंगे तो वह सिर्फ नंबर दर्ज करके बातें कर सकते हैं। इससे पहले व्हाट्सएप यूजर के लिए इस तरह की सुविधा नहीं मिलती थी। यहां इस बात का ध्यान देना होगा कि व्हाट्सएप का ये नया फीचर्स वही यूजर्स के लिए काम करेगा जो माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर उपलब्ध ऐप का इस्तेमाल करेंगे।
यह भी पढ़ेंः Google Docs में वॉयस टाइपिंग का लें मजा, बस बोलते जाएंगे और कंटेंट हो जाएगी तैयार
प्राइवेसी होगी स्ट्रांग
इस नए फीचर के साथ यूजर को बेहतर प्राइवेसी का फायदा मिलेगा। इससे पहले व्हाट्सएप यूजर को किसी अनजान नंबर से चैट करने के लिए नंबर सेव करना पड़ता था, इसके बाद उससे चैट कर पाते थे जिससे प्राइवेसी का खतरा बना रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सएप ने इस खास सुविधा को पेश किया है।
व्हाट्सएप ने बताया है कि अब अनजान नंबर के साथ चैटिंग शुरू करते ही वे सभी प्राइवेसी सेटिंग्स लागू होंगी, जो कॉन्टैक्ट्स सेव करने के बाद उन पर लागू होती हैं।
अगर, आपने माइक्रोसॉफ्ट स्टोर के माध्यम से विंडोज के लिए लेटेस्ट व्हाट्सएप बीटा इंस्टॉल किया है और आपको इस सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा तो थोड़ा इंतजार कर लीजिए। आने वाले दिनों में अन्य सभी यूजर के लिए यह फीचर लाइव हो जाएगा।
संबंधित खबरें
Apple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 hr agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
3 hrs agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
20 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
21 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
23 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
23 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
1 day agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
1 day agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines