WhatsApp Web Do Not Disturb: दुनियाभर में प्रसिद्ध व्हाट्सएप को काफी लोग इस्तेमाल करते हैं। स्मार्टफोन, आईओएस के अलावा कई वेब यूजर्स हैं। तस्वीर, वीडियो या कोई फाइल साझा करने के अलावा व्हाट्सएप कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। कई यूजर्स चैटिंग से ज्यादा कॉलिंग करना पसंद करते हैं।
अगर आपके पास भी व्हाट्सएप कॉल काफी आती है और आपका अकाउंट वेब पर लोगइन रहता है तो आपको अब आने वाली कॉल्स से परेशान होने की जरूरत नहीं है। आसान तरीके को अपनाकर आप व्हाट्सएप वेब से कॉलिंग नोटिफिकेशन को बंद कर सकते हैं, जिससे आपके सिस्टम पर इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आएगी।
WhatsApp Web Do Not Disturb Feature
आपको जानकारी के लिए बता दें कि WhatsApp पर डू नॉट डिस्टर्ब (Do Not Disturb Feature) का फीचर उपलब्ध है। इसके जरिए वेब वर्जन पर यूजर्स को कॉलिंग नोटिफिकेशन को डिसेबल करने ऑप्शन मिलता है। कुछ स्टेप्स को फॉलो करके आप भी कॉल नोटिफिकेशन को डिसेबल कर सकते हैं।
How to Disable Incoming Call Notifications
इनकमिंग कॉल नोटिफिकेशन डिसेबल करने के लिए WhatsApp Web पर अपना अकाउंट लोगइन करें। इसके बाद आपको वेब पर सेटिंग ऑप्शन पर क्लिक करना है। यहां पर नोटिफिकेशन का ऑप्शन होगा, उसे सिलेक्ट करें। इसके लिए आपको एक टॉगल शो होगा। इसमें आपको इनकमिंग कॉल नोटिफिकेशन को डिसेबल करने का ऑप्शन मिल जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि WhatsApp Web पर डू नॉट डिस्टर्ब फीचर की मदद से कॉलिंग नोटिफिकेशन को डिसेबल किया जा सकता है। वहीं, अगर आपको इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद भी डिसेबल करने का ऑप्शन नहीं मिल रहा है तो इसके लिए व्हाट्सएप को अपडेट कर लें। इसके लेटेस्ट वर्जन के डाउनलोड हो जाने के बाद आप इस ऑप्शन को देख सकेंगे।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
11 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
12 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
14 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
15 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
18 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines