WhatsApp अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कॉलिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने नया फीचर रोल आउट कर रहा है. अब यूजर्स बिना ऐप डाउनलोड किए सीध वेब ब्राउजर से ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकेंगे. इसके साथ ही यूजर्स को इसमें कई और फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे यूजर का कॉलिंग एक्सपीरियंस और बेहतर होगा.
अब ब्राउजर से भी कर सकेंगे WhatsApp कॉल
WhatsApp ने अपने अपडेट में वेब कॉलिंग फीचर लॉन्च कर दिया है. इसके लिए अलग से WhatsApp ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी. ये पर्सनल कॉल और ग्रुप दोनों तरह के कॉल की लिए उपलब्ध होगा. कंपनी के मुताबिक ये फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो ज्यादा कम्प्यूंटर में WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं और आपने ऑफिस लैपटॉप पर इसका ऐप इंस्टॉल नहीं कर सकते.
वेब पर भी मिलेंगे ऐप जैसे फीचर्स
इस नए अपडेट में यूजर्स को कई नए फीचर्स दिए जा रहे हैं. जिनमें स्क्रीन शेयरिंग, बीच कॉल में रिएक्शन भेजना, कॉल हिस्ट्री और फेवरेट कॉन्टैक्ट्स के साथ कॉल्स टैब जेसी सुविधाएं शामिल हैं.कंपनी ने यह भी साफ किया है कि वेब पर होने वाली सभी कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगी. मतलब वहीं प्राइवेसी मिलेगी जो ऐप पर मिलती है. साथ ही WhatsApp सीईओ कुणाल शाह ने X पर इन नए अपडेट्स और फीचर्स की जानकारी शेयर की है.
Call Transfer- कॉल के बीच में बदल सकेंगे डिवाइस
इस अपडेट में कॉल ट्रांसफर फीचर एड किया गया है. इसकी मदद से अगर कोई यूजर ग्रुप कॉल के बीच मोबाइल या टैब तो वो उसे बिना काटे कॉल को WhatsApp Web या Desktop ट्रांसफर कर सकेगा.
ये भी पढ़ें-Samsung नए फोल्ड फोन का Passport डिजाइन क्यों बन रहा लोगों की पसंद? जानिए वाइड स्क्रीन के 8 बड़े फायदे
ग्रुप कॉल के लिए मिलेगा Waiting Room
ग्रुप कॉलिंग के ज्यादा सिक्योर बनाने और कंट्रोल में रखने के लिए WhatsApp Waiting Room भी एड किया गया है. मतलब अगर कोई यूजर कॉल लिंक बनाता है और उसमें Require approval to join ऑन करता है तो मिटिंग में एड होने वाले वेटिंग रूम में पहुंचेंगे और होस्ट के रिक्वेस्ट मंजूर करने पर वो कॉल में एड हो जाएंगे.
Noise suppression- शोरगुल में भी साफ सुनाई देगी आवाज
नए अपडेट में बैकग्राउंट नॉइस कम करने का भी फीचर जोड़ा गया है. इसकी मदद से कॉल के दौरान आसपास का शोर काफी हद तक कम हो जाएगा और आवास साफ सुनाई देगी. जरूरत पड़ने पर इसे कॉल के दौरान सेटिंग्स से ऑन या ऑफ भी किया जा सकता है.
Quick HD से बेहतर होगी वीडियो कॉल
इसमें Quick HD भी पेश किया गया है. इसकी मदद से वीडियो कॉल शुरू होते ही शुरूआती कुछ सेकंड में ही HD वीडियो क्वालिटी मिली शुरू हो जाएगी. इससे कॉल कनेक्ट होते ही बेहतर वीडियो एक्सपीरियंस मिलेगा.
ये भी पढ़ें- Jio या Airtel? TRAI की नई रिपोर्ट में सामने आया किस कंपनी ने मारी बाजी, ग्राहक जड़ने में कौन आगे?
संबंधित खबरें
eMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 hr agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
5 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
7 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
10 hrs agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
12 hrs agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
1 day agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines