WhatsApp View Once Text Message: WhatsApp दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है और भारत में करोड़ों लोग इसका रोजाना इस्तेमाल करते हैं. कंपनी लगातार ऐसे फीचर्स जोड़ रही है जो यूजर्स की प्राइवेसी और चैटिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं. अब WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जो प्राइवेट बातचीत को पहले से ज्यादा सुरक्षित बना सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जWhatsApp View Once Text Message ही यूजर्स टेक्स्ट मैसेज भी ‘View Once’ मोड में भेज सकेंगे, जिससे मैसेज सिर्फ एक बार पढ़ा जा सकेगा और उसके बाद अपने आप गायब हो जाएगा.
WhatsApp में आने वाला है नया View Once टेक्स्ट फीचर
फिलहाल WhatsApp पर View Once फीचर फोटो, वीडियो और ऑडियो मैसेज के लिए उपलब्ध है. अब कंपनी इसी सुविधा को टेक्स्ट मैसेज के लिए भी लाने की तैयारी कर रही है. इस फीचर की जानकारी WhatsApp के नए अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo की रिपोर्ट में सामने आई है.
बीटा वर्जन में दिखा नया अपडेट
रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है. इसे एंड्रॉयड के लिए WhatsApp के लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.26.22.7 में देखा गया है. हालांकि फिलहाल यह फीचर आम यूजर्स या बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है.
क्या होता है View Once फीचर?
View Once एक ऐसा फीचर है जो किसी भी शेयर किए गए कंटेंट को अतिरिक्त सुरक्षा देता है. इस मोड में भेजी गई फोटो, वीडियो या ऑडियो को सेव, फॉरवर्ड, स्क्रीनशॉट या रिकॉर्ड करना मुश्किल हो जाता है. इसका मकसद संवेदनशील जानकारी को सीमित समय तक ही उपलब्ध रखना है.
ये भी पढ़ें- क्या 24 घंटे चालू रहने पर Wi-Fi Router भी AC की तरह फट सकता है? जानें सच
टेक्स्ट मैसेज में कैसे करेगा काम?
रिपोर्ट के मुताबिक, टेक्स्ट मैसेज के लिए View Once फीचर इस्तेमाल करने के लिए यूजर को सेंड बटन को कुछ सेकंड तक दबाकर रखना होगा. इसके बाद एक ड्रॉपडाउन मेन्यू खुलेगा, जहां ‘Send as View Once’ का विकल्प दिखाई देगा. इस ऑप्शन को चुनकर भेजा गया मैसेज रिसीवर को सिर्फ एक बार दिखाई देगा और पढ़ने के बाद अपने आप गायब हो जाएगा.
प्राइवेसी को मिलेगा बड़ा फायदा
अगर यह फीचर लॉन्च होता है तो यूजर्स को अपने मैसेज पर पहले से ज्यादा कंट्रोल मिलेगा. खासतौर पर ऐसी जानकारी, जिसे लंबे समय तक चैट में नहीं रखना चाहते, उसे सुरक्षित तरीके से भेजा जा सकेगा. इससे निजी बातचीत की सुरक्षा और बेहतर हो सकती है.
कब तक मिलेगा यह फीचर?
WhatsApp ने अभी तक इस फीचर की आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आने वाले अपडेट्स में सबसे पहले इसे बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया जाएगा. सफल परीक्षण के बाद इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है.
Spoiler Message फीचर की भी हो रही टेस्टिंग
View Once टेक्स्ट फीचर के अलावा WhatsApp एक और नए फीचर Spoiler Message पर भी काम कर रहा है. इस फीचर के जरिए भेजा गया मैसेज रिसीवर को धुंधली परत के पीछे छिपा हुआ दिखाई देगा. मैसेज पढ़ने के लिए उसे उस पर टैप करना होगा. यह फीचर OTP, फोन नंबर या अन्य संवेदनशील जानकारी शेयर करने के दौरान उपयोगी साबित हो सकता है.
हाल के महीनों में WhatsApp लगातार ऐसे फीचर्स विकसित कर रहा है जो यूजर्स की गोपनीयता को मजबूत बनाते हैं. View Once टेक्स्ट और Spoiler Message जैसे फीचर्स इसी दिशा में कंपनी के अगले बड़े कदम माने जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- हिडेन कैमरा पकड़ने की ये ट्रिक 99% लोग नहीं जानते, होटल या ट्रायल रूम में जाते ही सबसे पहले करें ये काम
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
2 days ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines