WhatsApp Users Alert: दुनिया का सबसे प्रसिद्ध इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप, यूजर्स की सुरक्षा खास ध्यान रखते हुए तमाम फीचर्स को जारी करता रहता है। व्हाट्सएप के अलावा भारतीय सरकार की भी खास नजर लोगों की सुरक्षा को लेकर रहती है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के तहत आने वाली इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम द्वारा साइबर सुरक्षा से जुड़े अलर्ट को जारी किया जाता है। CERT-IN की ओर से भारतीय WhatsApp यूजर्स को सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है।
हाई-सेवरिटी की चेतावनी
CERT-IN ने व्हाट्सएप यूजर्स के लिए हाई-सेवरिटी की चेतावनी जारी की है। सरकार के अनुसार व्हाट्सएप में कुछ खामियां हैं जो यूजर्स की सुरक्षा पर बुरा प्रभाव डाल सकती हैं। इसलिए सीईआरटी-इन की ओर से चेतावनी देते हुए कुछ यूजर्स को अलर्ट किया है, साथ ही कुछ बातों का ध्यान रखने के लिए कहा है।
WhatsApp के इन यूजर्स को खतरा
भारतीय सरकार के अनुसार व्हाट्सएप के कुछ यूजर्स को खतरा हो सकता है। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। व्हाट्सएप की कुछ सुरक्षा खामियों का फायदा हैकर्स उठा सकते हैं। साथ ही पर्सनल डेटा भी चुरा सकते हैं। व्हाट्सएप के उन यूजर्स को सतर्क रहने की जरूरत है तो पीसी या लैपटॉप में डेस्कटॉप ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। पीसी पर डेस्कटॉप ऐप इंस्टॉल से यूजर्स के डेटा चोरी होने का खतरा है।
व्हाट्सएप के सुरक्षा खामियों से बचने के लिए क्या करें?
व्हाट्सएप के सुरक्षा खामियों से बचने के लिए जरूरी है कि ऐप को तुरंत अपडेट कर लीजिए। नए अपडेट के जरिए खामियों को ठीक किया जा सकता है। अनजान व्यक्ति को मैसेज न भेजें। किसी भी अनजान नंबर से आए मैसेज पर रिस्पॉन्स न करें। नजरअंदाज करने के साथ उस नंबर को ब्लॉक कर दें।
ये भी पढ़ें- WhatsApp के 3 फीचर्स हैं कमाल, अपनाने पर राजधानी ट्रेन की तरह चलेगा इंस्टेंट मैसेज ऐप
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
51 mins agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
19 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines