WhatsApp यूजर्स सावधान! सरकार ने जारी किया सिक्योरिटी अलर्ट, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी

WhatsApp Users Alert: CERT-IN ने व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एक खास सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। इसे जानना हर किसी के लिए बेहद जरूरी है। इग्नोर करने पर समस्या आपके लिए ही बड़ सकती है।

CERT-IN WhatsApp Users Alert

CERT-IN WhatsApp उपयोगकर्ता अलर्ट

WhatsApp Users Alert: दुनिया का सबसे प्रसिद्ध इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप, यूजर्स की सुरक्षा खास ध्यान रखते हुए तमाम फीचर्स को जारी करता रहता है। व्हाट्सएप के अलावा भारतीय सरकार की भी खास नजर लोगों की सुरक्षा को लेकर रहती है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के तहत आने वाली इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम द्वारा साइबर सुरक्षा से जुड़े अलर्ट को जारी किया जाता है। CERT-IN की ओर से भारतीय WhatsApp यूजर्स को सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

हाई-सेवर‍िटी की चेतावनी 

CERT-IN ने व्हाट्सएप यूजर्स के लिए हाई-सेवर‍िटी की चेतावनी जारी की है। सरकार के अनुसार व्हाट्सएप में कुछ खामियां हैं जो यूजर्स की सुरक्षा पर बुरा प्रभाव डाल सकती हैं। इसलिए सीईआरटी-इन की ओर से चेतावनी देते हुए कुछ यूजर्स को अलर्ट किया है, साथ ही कुछ बातों का ध्यान रखने के लिए कहा है।

विज्ञापन

WhatsApp के इन यूजर्स को खतरा

भारतीय सरकार के अनुसार व्हाट्सएप के कुछ यूजर्स को खतरा हो सकता है। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। व्हाट्सएप की कुछ सुरक्षा खामियों का फायदा हैकर्स उठा सकते हैं। साथ ही पर्सनल डेटा भी चुरा सकते हैं। व्हाट्सएप के उन यूजर्स को सतर्क रहने की जरूरत है तो पीसी या लैपटॉप में डेस्कटॉप ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। पीसी पर डेस्कटॉप ऐप इंस्टॉल से यूजर्स के डेटा चोरी होने का खतरा है।

व्हाट्सएप के सुरक्षा खामियों से बचने के लिए क्या करें?

व्हाट्सएप के सुरक्षा खामियों से बचने के लिए जरूरी है कि ऐप को तुरंत अपडेट कर लीजिए। नए अपडेट के जरिए खामियों को ठीक किया जा सकता है। अनजान व्यक्ति को मैसेज न भेजें। किसी भी अनजान नंबर से आए मैसेज पर रिस्पॉन्स न करें। नजरअंदाज करने के साथ उस नंबर को ब्लॉक कर दें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ