WhatsApp Uber Cab Booking Process: व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए आए-दिन कई तरह के फीचर्स पेश करता है। इस बार कंपनी इस प्लेटफॉर्म (WhatsApp Features) पर खास तरह का फीचर पेश करने वाला है जिसके जरिए एक क्लिक से उबर कैब बुकिंग (WhatsApp Uber Cab Booking) हो सकेगी। पिछले साल 2021 के दिसंबर में उबर (Uber Cab) को प्लेटफॉर्म पर इंट्रोड्यूस किया था और इसकी टेस्टिंग लखनऊ में हो रही थी।
हालांकि, अब खबर सामने आई है कि व्हाट्सएप इसी हफ्ते में दिल्ली-एनसीआर (WhatsApp Uber Cab Book in Delhi NCR) के लिए उबर कैब बुकिंग की सुविधा देने वाला है। ऐसे में ग्राहकों को अपने फोन में अलग से उबर का ऐप डाउनलोड नहीं करना पड़ेगा। WhatsApp के जरिए ही यूजर्स उबर कैब की बुकिंग कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि व्हाट्सएप पर उबर कैब की बुकिंग कैसे कर सकते हैं।
ऐसे होगी व्हाट्सएप से उबर की बुकिंग?
- सबसे पहले अपने फोन में Uber का बिजनेस व्हाट्सएप नंबर 91-7292000002 सेव कर लें।
- इसके बाद अपने व्हाट्सएप को ओपन करें और उबर के इस नंबर पर Hi मैसेज भेजे।
- यहां आप अंग्रेजी या हिन्दी में से कोई एक भाषा चुन सकते हैं।
- इसके बाद चैटबॉट पर आपसे पिकअप लोकेशन पूछी जाएगी।
- आप चाहें तो व्हाट्सएप पर सीधा लोकेशन भी भेज सकते हैं।
- इसके अलावा अपनी ड्रॉप लोकेशन भी बतानी होगी।
- आपके रजिस्टर्ड नंबर पर OTP आ जाएगा, इसे चैटबॉट में कन्फर्म करें।
- इसके बाद ओटीपी को कन्फर्म करके राइड विकल्प सलेक्ट करें।
- इसमें उबर की ओर से डिटेल्स एडिट करने का ऑप्शन दिया जाएगा।
- इसके अलावा राइड कैंसिल और कन्फर्म करने का भी ऑप्शन दिया जाएगा।
- सभी डिटेल्स को कन्फर्म करने के बाद आपके पास राइड की जानकारी सेंड कर दी जाएगी।
आपको बता दें कि व्हाट्सएप पर उबर कैब बुकिंग का नया फीचर जल्द ही पेश किया जा सकता है। व्हाट्सएप अपने प्लेटफॉर्म पर ये नया फीचर इसी हफ्ते में पेश कर सकता है।
संबंधित खबरें
दिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
31 mins agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
3 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
4 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
6 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines