अब WhatsApp भी हो सकेगी Uber Cab की बुकिंग, जानिए क्या है तरीका!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

WhatsApp Uber Cab Booking Process: व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए आए-दिन कई तरह के फीचर्स पेश करता है। इस बार कंपनी इस प्लेटफॉर्म (WhatsApp Features) पर खास तरह का फीचर पेश करने वाला है जिसके जरिए एक क्लिक से उबर कैब बुकिंग (WhatsApp Uber Cab Booking) हो सकेगी। पिछले साल 2021 के दिसंबर में उबर (Uber Cab) को प्लेटफॉर्म पर इंट्रोड्यूस किया था और इसकी टेस्टिंग लखनऊ में हो रही थी।
हालांकि, अब खबर सामने आई है कि व्हाट्सएप इसी हफ्ते में दिल्ली-एनसीआर (WhatsApp Uber Cab Book in Delhi NCR) के लिए उबर कैब बुकिंग की सुविधा देने वाला है। ऐसे में ग्राहकों को अपने फोन में अलग से उबर का ऐप डाउनलोड नहीं करना पड़ेगा। WhatsApp के जरिए ही यूजर्स उबर कैब की बुकिंग कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि व्हाट्सएप पर उबर कैब की बुकिंग कैसे कर सकते हैं।
आपको बता दें कि व्हाट्सएप पर उबर कैब बुकिंग का नया फीचर जल्द ही पेश किया जा सकता है। व्हाट्सएप अपने प्लेटफॉर्म पर ये नया फीचर इसी हफ्ते में पेश कर सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: