हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

WhatsApp का Username Feature भारत में लॉन्च होगा या लगेगी रोक? Meta ने सरकार को भेजा जवाब

क्या WhatsApp का नया Username Feature भारत में लॉन्च होगा या सरकार लगा देगी रोक? Meta ने केंद्र के नोटिस का जवाब दे दिया है. अब सरकार इस फीचर की सुरक्षा और साइबर फ्रॉड के खतरे को लेकर बड़ा फैसला लेने वाली है.

विज्ञापन
WhatsApp Username Feature पर सरकार सख्त, Meta ने भेजा जवाब.

WhatsApp के नए Username Feature को लेकर केंद्र सरकार और Meta के बीच बातचीत तेज हो गई है. सरकार ने इस फीचर से ऑनलाइन ठगी, फिशिंग और फर्जी पहचान के मामलों के बढ़ने की आशंका जताते हुए Meta को नोटिस भेजा था. अब Meta ने इस नोटिस का जवाब सरकार को दिया है. फिलहाल सरकार इस जवाब की जांच कर रही है और जब तक चर्चा पूरी नहीं होती, तब तक भारत में यह फीचर लॉन्च नहीं किया जाएगा.

Meta ने गुरुवार को सूचना प्रौद्योगिकी (IT) मंत्रालय को WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर अपना जवाब भेज दिया है. अब मंत्रालय इस जवाब की जांच करेगा. फिलहाल Meta की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

सरकार ने क्यों भेजा था नोटिस?

पिछले हफ्ते केंद्र सरकार ने WhatsApp को नोटिस जारी कर पूछा था कि उसका नया यूजरनेम फीचर ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों और फर्जी पहचान के मामलों को कैसे रोकेगा. सरकार ने यह भी कहा था कि जब तक इस मुद्दे पर बातचीत पूरी नहीं हो जाती और सरकार संतुष्ट नहीं होती, तब तक इस फीचर को भारत में लॉन्च नहीं किया जाए.

विज्ञापन

क्या है WhatsApp का Username Feature?

WhatsApp का नया फीचर यूजर्स को बिना अपना मोबाइल नंबर बताए किए दूसरे लोगों से बातचीत करने की सुविधा देगा. यानी लोग अपने फोन नंबर की जगह यूजरनेम के जरिए एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे. हालांकि, WhatsApp ने साफ किया है कि अकाउंट बनाने और इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल नंबर पहले की तरह जरूरी रहेगा.

नोटिस मिलने के बाद WhatsApp ने सरकार से जवाब देने के लिए कुछ समय मांगा था. कंपनी ने यह भरोसा भी दिया था कि भारत में यह फीचर तब तक शुरू नहीं किया जाएगा, जब तक सरकार के साथ बातचीत पूरी नहीं हो जाती.

विज्ञापन

IT सचिव ने क्या कहा?

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को CII GCC बिजनेस समिट के दौरान IT सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि WhatsApp का जवाब गुरुवार तक मिलने की उम्मीद थी, जो अब मिल चुका है. सरकार इन सभी जवाबों की समीक्षा करेगी.

बता दें, सरकार ने नोटिस में Meta से पूछा था कि अगर यह फीचर साइबर अपराध बढ़ाने का कारण बनता है तो उसके खिलाफ आईटी एक्ट और उससे जुड़े नियमों के तहत कार्रवाई क्यों न की जाए. साथ ही Meta को बताया गया कि WhatsApp एक महत्वपूर्ण सोशल मीडिया इंटरमीडियरी है, इसलिए उसे IT कानून के तहत तय सभी जिम्मेदारियों का पालन करना होगा.

विज्ञापन

WhatsApp ने सुरक्षा को लेकर क्या कहा?

WhatsApp का कहना है कि यूजरनेम फीचर अभी लाइव नहीं हुआ है और इसे इस साल धीरे धीरे शुरू किया जाएगा. कंपनी के अनुसार, बड़े नेताओं, सरकारी संस्थाओं, मशहूर हस्तियों और Meta के वेरिफाइड अकाउंट्स से जुड़े यूजरनेम पहले से सुरक्षित रखे गए हैं, ताकि कोई दूसरा व्यक्ति उनका गलत इस्तेमाल न कर सके.

ये भी पढ़ें- Google पर सबसे पहले क्या किया गया था Search? जवाब जानकर शायद आप भी रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola