Whatsapp New Feature: व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है. अब आपको हर चैट के लिए अपना मोबाइल नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. कंपनी एक नया फीचर ला रही है, जिससे आप केवल यूजरनेम के जरिए भी बातचीत शुरू कर सकेंगे. यह फीचर फिलहाल व्हाट्सएप के बीटा वर्जन में देखा गया है, लेकिन आने वाले समय में इसे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है.
अब तक नंबर था अनिवार्य
व्हाट्सएप जब साल 2009 में लॉन्च हुआ था, तब से लेकर अब तक किसी भी यूजर को लॉगिन करने या चैट शुरू करने के लिए मोबाइल नंबर दर्ज करना पड़ता था. यानी, बिना नंबर शेयर किए बातचीत संभव नहीं थी. लेकिन कई बार लोग अपनी प्राइवेसी बनाए रखना चाहते हैं जैसे किसी अनजान व्यक्ति या ग्रुप में. इसी जरूरत को देखते हुए व्हाट्सएप ने यूजरनेम फीचर पर काम शुरू किया है.
यूजरनेम से होगी चैट
मेटा अब व्हाट्सएप में ऐसा फीचर लाने की तैयारी में है, जिसमें यूजर अपने मोबाइल नंबर की जगह यूजरनेम से लॉगिन और चैट कर सकेंगे. यह फीचर कुछ हद तक टेलीग्राम जैसा होगा. बीटा ट्रैकिंग वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक, व्हाट्सएप ने इस फीचर को अपने एंड्रॉयड बीटा वर्जन में टेस्ट करना शुरू कर दिया है.
Gen Z और Gen Alpha को पंसद आएंगे WhatsApp के ये नए मजेदार फीचर्स
यूजरनेम बनाने के रूल्स
व्हाट्सएप ने सुरक्षा और पहचान की गड़बड़ियों से बचने के लिए यूजरनेम बनाने के लिए कुछ सख्त नियम तय किए हैं.
- यूजरनेम में कम से कम एक अक्षर होना जरूरी है.
- लंबाई 3 से 30 कैरेक्टर के बीच होनी चाहिए.
- केवल लोअरकेस अक्षर (a-z), नंबर (0-9), पीरियड और अंडरस्कोर का इस्तेमाल किया जा सकता है.
- इसमें डोमेन (जैसे .com) शामिल नहीं होंगे.
- यूजरनेम की शुरुआत या अंत में पीरियड नहीं होगा, और लगातार दो पीरियड भी नहीं लगाए जा सकेंगे.
- Www. से शुरू होने वाले नाम स्वीकार नहीं किए जाएंगे.
- और सबसे अहम बात डुप्लिकेट यूजरनेम की परमिशन नहीं होगी, यानी जो नाम पहले से किसी के पास है, वह दोबारा नहीं चुना जा सकेगा.
इन नियमों का मकसद है यूजर्स को स्कैम, फेक अकाउंट और पहचान की चोरी से बचाना.
अभी केवल टेस्टिंग फेज में
फिलहाल यह फीचर शुरुआती टेस्टिंग स्टेज में है. बीटा वर्जन यूजर्स केवल अपना यूजरनेम रिजर्व या लॉक कर सकते हैं, लेकिन अभी तक उससे मैसेज भेजना शुरू नहीं कर पाएंगे. कंपनी इस फीचर को पब्लिक रिलीज से पहले पूरी तरह से परख रही है ताकि सेफ्टी और प्राइवेसी से जुड़ी कोई समस्या न आए.
कब तक आएगा नया फीचर?
अभी तक कंपनी ने इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है. लेकिन माना जा रहा है कि टेस्टिंग सफल होने के बाद यह फीचर आने वाले महीनों में सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा. इसके आने से व्हाट्सएप पर प्राइवेसी और भी मजबूत होगी और यूजर्स को एक बिल्कुल नया एक्सपीरियंस मिलेगा.
अब कोई नहीं चुरा पाएगा आपका नाम, WhatsApp पर स्पैम मैसेज भी होंगे कम
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
11 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
13 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
15 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
16 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
18 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines