अब बिना नंबर के भी चलेगा WhatsApp, हैरान कर देगा ये नया फीचर!

WhatsApp अब नया फीचर लाने जा रहा है जिसमें यूजर्स बिना मोबाइल नंबर चैट कर करने का मौका मिलेगा. आइए समझते हैं कैसे काम करेगा ये फीचर और क्या होगा इसका फायदा.

शानदार है WhatsApp का नया फीचर.

शानदार है WhatsApp का नया फीचर. (Photo-Tech Crunch)

Whatsapp New Feature: व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है. अब आपको हर चैट के लिए अपना मोबाइल नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. कंपनी एक नया फीचर ला रही है, जिससे आप केवल यूजरनेम के जरिए भी बातचीत शुरू कर सकेंगे. यह फीचर फिलहाल व्हाट्सएप के बीटा वर्जन में देखा गया है, लेकिन आने वाले समय में इसे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है.

विज्ञापन

अब तक नंबर था अनिवार्य

व्हाट्सएप जब साल 2009 में लॉन्च हुआ था, तब से लेकर अब तक किसी भी यूजर को लॉगिन करने या चैट शुरू करने के लिए मोबाइल नंबर दर्ज करना पड़ता था. यानी, बिना नंबर शेयर किए बातचीत संभव नहीं थी. लेकिन कई बार लोग अपनी प्राइवेसी बनाए रखना चाहते हैं जैसे किसी अनजान व्यक्ति या ग्रुप में. इसी जरूरत को देखते हुए व्हाट्सएप ने यूजरनेम फीचर पर काम शुरू किया है.

विज्ञापन

यूजरनेम से होगी चैट

मेटा अब व्हाट्सएप में ऐसा फीचर लाने की तैयारी में है, जिसमें यूजर अपने मोबाइल नंबर की जगह यूजरनेम से लॉगिन और चैट कर सकेंगे. यह फीचर कुछ हद तक टेलीग्राम जैसा होगा. बीटा ट्रैकिंग वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक, व्हाट्सएप ने इस फीचर को अपने एंड्रॉयड बीटा वर्जन में टेस्ट करना शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

यूजरनेम बनाने के रूल्स

व्हाट्सएप ने सुरक्षा और पहचान की गड़बड़ियों से बचने के लिए यूजरनेम बनाने के लिए कुछ सख्त नियम तय किए हैं.

  • यूजरनेम में कम से कम एक अक्षर होना जरूरी है.
  • लंबाई 3 से 30 कैरेक्टर के बीच होनी चाहिए.
  • केवल लोअरकेस अक्षर (a-z), नंबर (0-9), पीरियड और अंडरस्कोर का इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • इसमें डोमेन (जैसे .com) शामिल नहीं होंगे.
  • यूजरनेम की शुरुआत या अंत में पीरियड नहीं होगा, और लगातार दो पीरियड भी नहीं लगाए जा सकेंगे.
  • Www. से शुरू होने वाले नाम स्वीकार नहीं किए जाएंगे.
  • और सबसे अहम बात डुप्लिकेट यूजरनेम की परमिशन नहीं होगी, यानी जो नाम पहले से किसी के पास है, वह दोबारा नहीं चुना जा सकेगा.

इन नियमों का मकसद है यूजर्स को स्कैम, फेक अकाउंट और पहचान की चोरी से बचाना.

विज्ञापन

अभी केवल टेस्टिंग फेज में

फिलहाल यह फीचर शुरुआती टेस्टिंग स्टेज में है. बीटा वर्जन यूजर्स केवल अपना यूजरनेम रिजर्व या लॉक कर सकते हैं, लेकिन अभी तक उससे मैसेज भेजना शुरू नहीं कर पाएंगे. कंपनी इस फीचर को पब्लिक रिलीज से पहले पूरी तरह से परख रही है ताकि सेफ्टी और प्राइवेसी से जुड़ी कोई समस्या न आए.

कब तक आएगा नया फीचर?

अभी तक कंपनी ने इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है. लेकिन माना जा रहा है कि टेस्टिंग सफल होने के बाद यह फीचर आने वाले महीनों में सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा. इसके आने से व्हाट्सएप पर प्राइवेसी और भी मजबूत होगी और यूजर्स को एक बिल्कुल नया एक्सपीरियंस मिलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ