WhatsApp Useful Features: किसी से भी झटपट चैट या कॉल करने के लिए क्या आप भी व्हाट्सप्प ऐप का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो आज हम आपके लिए इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल और भी ज्यादा सरल बनाने वाले हैं। व्हाट्सप्प के कुछ फीचर्स हैं जिन्हें अपनाकर घंटों का काम आपके लिए मिनटों में हो सकता है। किसी से चैट करना हो या किसी को लंबा चौड़ा मैसेज भेजना हो आपके लिए व्हाट्सप्प का फीचर काम का साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन 3 फीचर्स के जरिए आपके लिए राजधानी ट्रेन की तरह व्हाट्सप्प इस्तेमाल करना हो सकेगा।
बिना नंबर सेव किए मैसेज करें सेंड
व्हाट्सप्प पर किसी को मैसेज भेजना हो और वो नंबर कॉन्टैक्ट लिस्ट में न हो तो सबसे ज्यादा झंझट उस नंबर को पहले सेव करना और फिर मैसेज सेंड करने का होता है। WhatsApp के फीचर के जरिए बिना नंबर के मैसेज भेज सकते हैं। एंड्रॉइड स्मार्टफोन के ब्राउजर में Chrome पर जाना होगा। आईफोन यूजर को Safari का यूज करना होगा। इसके बाद https://wa.me/91XXXXXXXXXX एंटर करना होगा। इसमें X का मतलब फोन नंबर है जो भेजने वाले का एंटर करना होगा। इसके बाद आप गैर जरूरी नंबर को बिना सेव किए मैसेज भेज सकेंगे।
WhatsApp PIN Chat Feature
व्हाट्सप्प पर पिन चैट फीचर है जो यूजर्स के लिए ऐप का इस्तेमाल और आसान बना देता है। अगर बार-बार किसी को मैसेज भेजना पड़ता है और दूसरे मैसेज के आने पर नहीं चाहते कि उस यूजर की चैट नीचे जाए जल्दी दिखे तो इसके लिए पिन चैट फीचर काम का साबित हो सकता है। बस आपको उस चैट को पिन करना होगा। कम से कम 3 यूजर्स की चैट को पिन कर सकते हैं। ऐसे में आपके लिए जरूरी चैट को सर्च करने के लिए अपना टाइम ज्यादा वेस्ट नहीं करना पड़ेगा।
बोलकर मैसेज टाइप करने का फीचर
व्हाट्सप्प का इस्तेमाल आसान तब ज्यादा हो सकता है जब आपको लंबे चौड़े मैसेज को हाथ से न टाइप करना हो। बस बोलकर ही मैसेज टाइप हो जाए और जो चैट में लिखना है वो लिखकर आप सैंड कर दें। ये ऑप्शन आपको फोन के Keyboard में मिलेगा। इसके लिए माइक्रोफोन का एक ऑप्शन मिलता है जिसे क्लिक करने पर आप वॉयस के जरिए मैसेज सैंड कर सकेंगे। बोलकर मैसेज टाइप हो सकता है और इसके लिए आप हिन्दी या अंग्रेजी में से कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Best Gaming Smartphones: गेमिंग के लिए ये 3 स्मार्टफोन हैं बेस्ट, जानें कीमत और खासियत
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
4 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
21 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines