WhatsApp Uber Booking Feature: दुनियाभर में व्हाट्सएप्प (WhatsApp) का इस्तेमाल किया जाता है। इस इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर कई भारतीय यूजर्स मौजूद हैं। यूजर्स की बड़ी तादाद के कारण WhatsApp सुरक्षा का भी खास ध्यान रखता है। इसके अलावा कंपनी कई फीचर्स (WhatsApp Feature) को भी पेश करती रहती है। ये भी एक कारण है कि लाखों-करोड़ों यूजर्स व्हाट्सएप्प का यूज करते हैं। अगर आप भी व्हाट्सएप्प का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। उबर (Uber) और व्हाट्सएप्प साथ आ गए हैं और एक नए फीचर लाने की तैयारी में है।
जी हां, व्हाट्सएप्प और उबर की इस साझेदारी से आप व्हाट्सएप्प से ही कैब बुकिंग कर सकेंगे। साथ ही पेमेंट की भी सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
साल 2021 में सामने आया था फीचर
व्हाट्सएप्प पर उबर कैब बुकिंग फीचर को साल 2021 के दिसंबर में इंट्रोड्यूश किया गया था। उस दौरान इस फीचर की टेस्टिंग लखनऊ में चल रही थी। हालांकि, अब जानकारी सामने आई है कि दिल्ली एनसीआर में रहने वालों के लिए ये फीचर इस सप्ताह तक पेश कर दिया जाएगा।
दो भाषा में पेश होगा फीचर
आगामी व्हाट्सएप्प फीचर की मदद से आप आसानी से कैब बुक कर सकेंगे। इस सुविधा को हिंदी और इंग्लिश दो भाषा में पेश किया गया है। संभावना है कि इसफीचर में यूजर्स को पेमेंट करने की सुविधा भी मिल सकती है।
यूजर्स को क्या होगा फायदा?
व्हाट्सएप्प उबर फीचर आने से यूजर्स के लिए सबसे बड़ा फायदा ये रहेगा कि वो इसका इस्तेमाल सुरक्षित तौर पर कर सकेंगे। इसके अलावा फोन में अलग से कोई ऐप डाउनलोड नहीं करना पड़ेगा। इस फीचर्स से आप आसानी से कार, बाइक, ऑटो आदि की बुकिंग कर सकेंगे।
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
9 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
10 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
12 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
14 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
16 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines