WhatsApp Update: मेटा ने जारी किए दो नए अपडेट्स, चैटिंग का मजा बढ़ेगा दुगना!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

WhatsApp Update: मेटा की ओर से व्हाट्सएप पर अलग-अलग अपडेट्स और फीचर्स जारी किए जाते हैं जिनसे यूजर्स के लिए एप को चलाने का मजा और ज्यादा दुगना हो सके। इस बार कंपनी ने ‘अधिक मजेदार और प्रोडक्टिव’ चैट्स बनाने के लिए एक नहीं बल्कि प्लेटफॉर्म पर दो नए अपडेट जारी किए हैं।
दोनों ही अलग-अलग खासियत के साथ पेश किए गए हैं। इसमें पोल्स को अपडेट (WhatsApp Update) करने और यूजर्स को कैप्शन के साथ मीडिया फॉरवर्ड करने जैसी अनुमति दी गई है। आइए इन अपडेट्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
व्हाट्सएप पर सिंगल ऑप्शन पोल्स को जारी किया गया है। इसका इस्तेमाल करके यूजर्स सिर्फ एक बार ही वोट कर सकते हैं। इससे अधिक करने के लि ‘डिफिनिटिव आंसर’ हैं। मेटा के मुताबिक यूजर इस अपडेट का इस्तेमाल करने के लिए बस ‘एलो मल्टीपल आंसर’ ऑप्शन को बंद कर सकते हैं। iOS WhatsApp यूजर्स के लिए इस फीचर को रोल आउट किया गया है।
पोल अपडेट के तहत अब पोल बनाने वालों को अपने पोल पर जबाब मिलने पर नोटिफिकेशन हासिल हो सकेगा। साथ ही वो देख सकेंगे कि कितने लोगों ने वोट किया है। इसके अलावा यूजर्स पोल्स से मैसेज को फिल्टर कर सकते हैं। इनमें टेक्स मैसेज ही नहीं बल्कि फोटो, वीडियो और लिंक भी शामिल होंगे। चैट में जाकर सर्च पर क्लिक करने के बाद यूजर ‘पोल्स’ पर क्लिक करके सर्च कर सकेंगे।
मेटा की ओर ऐलान किया गया है कि जब यूजर्स WhatsApp के किसी भी मीडिया को अगर आगे फॉरवर्ड करते हैं तो उसमें अगर कैप्शन होता है तो उसे हटने और फिर से लिखने का ऑप्शन मिलता है जिससे चैटिंग के दौरान फोटो शेयर करते समय अतिरिक्त जानकारी दी जा सकेगी। यूजर को फोटो और वीडियो को आगे भेजते समय कैप्शन जोड़ने का भी विकल्प मिलता है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: