Whatsapp Upcoming Features: मार्क जुकरबर्ग के स्वामित्व वाला मेटा इन दिनों अपने दो पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम को आपस में जोड़ने पर काम कर रहा है। इसका मतलब यह है कि यूजर्स जल्द ही अपने व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट को सीधे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर कर सकेंगे। नया फीचर अभी भी टेस्टिंग फेज में है, लेकिन इसे व्हाट्सएप ऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन में स्पॉट किया गया है।
मिलेगी ये सुविधा
WABetaInfo के मुताबिक, इस यूजर्स के आने के बाद यूजर्स ये चुन सकेंगे कि वे अपने स्टेटस अपडेट को इंस्टाग्राम पर शेयर करना चाहते हैं या नहीं। यहां तक की आप ये भी कंट्रोल कर सकेंगे कि कौन से स्टेटस अपडेट शेयर किए जाएं।
इस वीडियो से भी जानें न्यू फीचर्स
इस अपडेट में मिल रहा फीचर
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार ये फीचर एंड्रॉइड 2.23.25.20 अपडेट के साथ Google Play Store पर उपलब्ध है। इस नए अपडेट में व्हाट्सएप स्टेटस को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करने के लिए एक नया बटन दिखाई दे रहा है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इस नए फीचर के रोल आउट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
फेसबुक के बाद मिलेगा इंस्टाग्राम का सपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक पर स्टेटस अपडेट शेयर करने का ऑप्शन जोड़ने के बाद, व्हाट्सएप इसे इंस्टाग्राम के साथ कम्पेटिबल बनाने के लिए शेयरिंग फीचर को बढ़ाने पर भी काम कर रहा है और इसे भविष्य में जारी करने की योजना है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या कंपनी व्हाट्सएप से ही Instagram के लिए क्लोज फ्रेंड फीचर को भी ऐड करेगी या नहीं।
इस वीडियो से भी जानें व्हाट्सएप के न्यू फीचर्स
यूजर एक्सपीरियंस होगा शानदार
यह फीचर न केवल यूजर्स का समय बचाएगा बल्कि व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के बीच कंटेंट शेयर करने के एक्सपीरियंस को भी बेहतर करेगा। हालांकि ये फीचर पूरी तरह से ऑप्शनल होगा जिसे आप जब चाहे यूज कर सकेंगे।
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
4 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
5 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
7 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
8 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
11 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines