Whatsapp Upcoming Features: व्हाट्सएप अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में कई नए फीचर्स को भी रोल आउट किया है वहीं कुछ पर अभी काम जारी है। मेटा के स्वामित्व वाला ऐप पहले ही चैनल और मल्टीपल-अकाउंट फीचर जैसे नए अपडेट की घोषणा कर चुका है। अब, Wabetainfo के अनुसार, व्हाट्सएप एक नए व्यू वन वायस मैसेज फीचर को पेश करने का प्लान बना रहा है जिसका यूज करके आप किसी को भी ऐसे वायस मैसेज पाएंगे जो एक बार सुनने के बाद गायब हो जाएगा। यह फीचर फोटो और वीडियो के लिए व्हाट्सएप के मौजूदा “व्यू वन्स” फीचर जैसा ही होगा।
केवल ये लोग कर सकते हैं यूज
रिपोर्ट के अनुसार, वॉयस नोट्स के लिए “व्यू वन्स” मोड की शुरूआत यूजर्स कि प्राइवेसी को एक नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगी। यह सुविधा वॉयस नोट्स को सेव करने से रोकेगी। इस वक्त ये फीचर केवल कुछ ही लोगों के लिए एंड्रॉइड और iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध है जो ऐप के बीटा वर्जन का यूज कर रहे हैं। यूजर्स Google Play Store के माध्यम से Android के लिए लेटेस्ट WhatsApp बीटा, वर्जन 2.23.22.4, या TestFlight ऐप के जरिए iOS के लिए WhatsApp बीटा, वर्जन 23.21.1.73 को इंस्टॉल करके इस फीचर का मजा ले सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः वनप्लस ने पेश किया अपना पहला धाकड़ Foldable Phone, कीमत 1,39,999 रुपये
कैसे यूज करें ये फीचर्स?
एक बार इंस्टॉल होने के बाद फीचर को एक छोटे “1” आइकन पर टैप करके एक्टिव किया जा सकता है जो व्हाट्सएप ऑडियो की रिकॉर्डिंग के दौरान वॉयस नोट के दाईं ओर दिखाई देगा। WABetaInfo ने खुलासा किया है कि व्यू वन्स मोड ऑन होने पर वॉयस नोट भेजने के बाद, आप इसे नहीं सुन पाएंगे और रिसीवर भी इसे बंद करने के बाद नहीं सुन पाएगा।
स्क्रीनशॉट भी आया सामने
रिपोर्ट में इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है। स्क्रीनशॉट में एक नया “व्यू वन्स” आइकन दिखाई दे रहा है। वॉयस नोट रिकॉर्ड करने के दौरान चैट बार में देखा गया है। जब कोई यूजर इस आइकन पर टैप करता है, तो वॉइस नोट व्यू वन्स मोड में ही सेंड होगा, जिससे प्राप्तकर्ता को इसे एक्सपोर्ट, फॉरवर्ड, सेव और रिकॉर्ड करने से रोका जा सकेगा।
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
4 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
5 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
7 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
8 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
11 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines