WhatsApp पर एक या दो नहीं बल्कि आ रहे हैं 5 जबरदस्त फीचर्स, जानें कैसे करेंगे काम
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

WhatsApp upcoming Features: व्हाट्सएप एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका इस्तेमाल दुनियाभर के यूजर्स करते हैं। इसके जरिए बेहद आसानी से मैसेज सेंड करने के अलावा फाइल्स, फोटो और वीडियो शेयर की जा सकती है। यूजर्स के एक्सपीरिएंस को और ज्यादा बेहतरीन बनाने के लिए कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग अपडेट्स (WhatsApp Update) और फीचर्स लेकर आता रहता है।
व्हाट्सएप इस बार अपने यूजर्स के लिए एक साथ 5 शानदार फीचर्स लेकर आने वाला है। ऐसे में यूजर्स के लिए ऐप चलाना दुगना मजेदार हो सकता है। सभी फीचर्स अलग-अलग खासियत के साथ हैं। आइए सभी फीचर्स (WhatsApp upcoming Features in India) के बारे में बताते हैं।
व्हाट्सएप पर डेस्कटॉप मीडिया ऑटो-डाउनलोड का नया फीचर आने वाला है। इस फीचर को विंडोज और मैकओएस डेस्कटॉप के लिए पेश किया जाएगा। वर्तमान में वॉट्सएप डेस्कटॉप बीटा यूजर्स द्वारा नई सुविधा का परीक्षण किया जा रहा है।
व्हाट्सएप के आगामी फीचर में दूसरा नाम कैप्शन के साथ फॉरवर्ड मीडिया है। इस फीचर को WABetaInfo ने व्हाट्सएप बीटा अपडेट 2.22.24.2 पर देखा है। इस फीचर के जरिए यूजर्स मीडिया को कैप्शन के साथ भेज सकेंगे।
व्हाट्सएप पर एक कमाल का फीचर इमेज को ब्लर करना है। इसके जरिए संवेदनशील तस्वीरों को ब्लर करने ऑप्शन मिलता है। मैसेज सेंड करने के दौरान आपको भेजी जा रही इमेज को ब्लर करने का ऑप्शन मिलेगा।
व्हाट्सएप पर चैट विद योरसेल्फ का नया फीचर जल्द रोल आउट होने वाला है। “Chat with Yourself” के जरिए आप खुद को व्हाट्सएप पर मैसेज कर सकते हैं।
व्हाट्सएप की ओर से एक नया फीचर रोल आउट होगा, जिसके जरिए यूजर की प्रोफाइल पिक्चर ग्रुप चैटिंग में शो हो जाएगी। WABetaInfo के अनुसार ग्रुप चैट में चैट बबल के बगल में प्रोफाइल पिक्चर दिखेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: