WhatsApp Upcoming Features: WhatsApp का इस्तेमाल आज भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में करोड़ों लोग करते हैं। कंपनी भी इस ऐप के लिए समय समय पर नए नए फीचर्स को पेश करती रहती है। हाल ही में कंपनी ने प्लेटफॉर्म पर कॉलिंग से जुड़े कई बदलाव किए हैं जैसे नया कॉल बार और नए डिजाइन में पेश किया गया कॉलिंग इंटरफेस। अब लग रहा है कि कंपनी चैटिंग एरिया में भी सबसे बड़ा बदलाव करने जा रही है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक मेटा जल्द ही एक बड़ा अपडेट ला रहा है जिससे चैटिंग करने का मजा डबल हो जाएगा। दरअसल कंपनी ऐप में नए थीम्स को ऐड करने जा रही है। चलिए इसके बारे में जानते हैं…
iOS पर दिखा नया चैट थीम्स फीचर
WABetaInfo की हालिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इन दिनों एक चैट थीम्स फीचर पर काम कर रही है जिसकी मदद से आप अपने डिवाइस में चैटिंग के दौरान चैट इंटरफेस को बदल सकेंगे। इतना ही नहीं आपको इसमें कई कलर ऑप्शन भी मिलने वाले हैं। फिलहाल इस फीचर को WhatsApp beta के iOS 24.11.10.70 वर्जन पर देखा गया है। ये नया अपडेट चैट इंटरफेस को पूरी तरह से बदल कर रख देगा।
10 थीम तक मिल सकता है सपोर्ट
रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि WhatsApp पर जल्द ही आपको 5 अलग अलग चैट थीम मिलने वाली हैं, जिन्हें ऐप के नेक्स्ट अपडेट में रिलीज किया जा सकता है। इससे पिछली रिपोर्ट में भी ये बताया गया था कि WhatsApp 5 नए चैट थीम पर काम कर रहा है, जिसमें डिफ़ॉल्ट ग्रीन थीम भी शामिल है। हालांकि अब इस रिपोर्ट से ये कंफर्म हो गया है। ये भी कहा जा रहा है कि कंपनी इसमें कुल 10 थीम तक ऐड कर सकती है। वहीं, मेटा की तरह से अभी इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
टेलीग्राम को देगा टक्कर?
बता दें कि ये चैट थीम फीचर कहीं न कहीं टेलीग्राम के चैट थीम फीचर जैसा ही लग रहा है। टेलीग्राम काफी वक्त से ये चैट थीम फीचर ऑफर कर रहा है जहां आप अपनी पसंद का कोई भी कलर थीम अपने DM के लिए चुन सकते हैं। वहीं, मेटा ये फीचर इंस्टाग्राम में भी पहले से दे रहा है। हालांकि ऐसा लगता है कि WhatsApp के लिए इस फीचर को लाने में कंपनी ने कुछ ज्यादा ही देर कर दी है। वहीं, अभी इस फीचर के रोल आउट को लेकर भी कोई ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है।
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
6 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
8 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
11 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
12 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
13 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
1 day agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines