हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

WhatsApp ला रहा है 2 जबरदस्त फीचर! चैटिंग में आएगा डबल मजा, जानें कैसे

Whatsapp Upcoming Features 2024: क्या आप जानते हैं व्हाट्सएप पर जल्द ही दो नए तगड़े फीचर्स आ रहे हैं जो चैटिंग का मजा डबल कर देंगे। इसमें एक फीचर तो आपको बहुत ज्यादा पसंद आने वाला है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

Whatsapp Upcoming Features 2024: क्या आपके दोस्त या रिश्तेदार भी व्हाट्सएप पर आपको कभी-कभी वॉइस नोट भेज देते हैं? घर पर तो ठीक है लेकिन जब हम ऑफिस में होते हैं या कहीं मीटिंग में होते हैं तो ऐसे में ये परेशान कर देने वाला मैसेज बन जाता है। खैर व्हाट्सएप अब आपकी इस समय को दूर करने जा रहा है और जल्द ही एक जबरदस्त फीचर पेश करने की तैयारी कर रहा है।

टेक्स्ट में बदल जाएंगे वॉयस नोट्स

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप जल्द ही आपको वॉयस नोट्स को टेक्स्ट में बदलने की सुविधा दे सकता है ताकि आप वॉयस नोट को प्ले किए बिना उसे पढ़ सकेंगे। यह फीचर शुरुआत में iOS यूजर्स के लिए लॉन्च किया जाएगा बाद में कंपनी इसे android यूजर्स के लिए भी पेश कर सकती है।

ये भी पढ़ें : Google I/O 2024: गूगल ला रहा गजब का फीचर! फोन स्विच-ऑफ हुआ तब भी कर सकेंगे ट्रैक

विज्ञापन

रिपोर्ट में सामने आया फीचर

WA बीटा इन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप ने हाल ही में एक फीचर पेश किया है जो उन यूजर्स के लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है। जो लोग ये जानना चाहते हैं कि वॉयस नोट के अंदर क्या हो सकता है लेकिन वह वॉइस नोट को प्ले नहीं करना चाहते उन यूजर्स के लिए ये जबरदस्त फीचर होने वाला है।

पहले iPhone पर आएगा फीचर

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आईओएस पर इस फीचर की सफलता के बाद, व्हाट्सएप Android यूजर्स के लिए इसकी टेस्टिंग शुरू करेगा, जो अपने विविध उपयोगकर्ता आधार में समावेशिता और सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति का संकेत देता है।

विज्ञापन

Pin कर सकेंगे ज्यादा चैट्स

इसके अलावा कंपनी इन दिनों एक और कमाल के फीचर पर काम कर रही है जहां आप जल्द ही 3 से ज्यादा चैट्स को पिन कर सकेंगे। ये फीचर उन लोगों के लिए काफी मददगार साबित होगा जो बहुत सारे ग्रुप्स के साथ जुड़े हुए हैं। अभी आप प्लेटफार्म पर सिर्फ तीन ही लोगों की चैट्स को पिन कर सकते हैं लेकिन ये अपडेट रोल आउट होने के बाद आप 5 या उससे ज्यादा लोगों को पिन कर सकेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola