WhatsApp Tips and Tricks: प्रसिद्ध इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर कई तरह के फीचर्स और अपडेट आते रहते हैं। इसके जरिए कंपनी की हमेशा से कोशिश रही है कि वो अपने यूजर्स की सुरक्षा का ध्यान रखें, साथ ही भरोसा बनाएं रखें। हालांकि, पिछले कई महीने से प्लेटफॉर्म पर अनजान कॉल्स के जरिए स्कैम के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में व्हाट्सएप पर एक खास फीचर कुछ दिन पहले ही जारी किया गया है।
दरअसल, कंपनी की ओर से यूजर्स की सुरक्षा को अधिक मजबूत बनाने की कोशिश में एक फीचर (WhatsApp Feature) जारी किया गया है, जिसके जरिए अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स को साइलेंट (How to Silence Call on WhatsApp) किया जा सकता है। इसके लिए आपको बस एक सेटिंग को ऑन करना होगा, जिसके बाद अनजान नंबर से आ रही कॉल्स डिफॉल्ट रूप से साइलेंट हो सकेगी।
साइलेंट होने के बाद नोटिफिकेशन से चलेगा पता
अनजान नंबर की कॉल को सेटिंग के जरिए आप साइलेंट कर सकते हैं। इसके बाद आपके पास जब भी कोई कॉल आएगी, तो डिफॉल्ट रूप से ये साइलेंट हो जाएगा। हालांकि, इसका पता आपको नोटिफिकेशन के जरिए चल सकेगा कि आपके पास किस नंबर से कॉल आई है। WhatsApp के कॉल लिस्ट में आप इन कॉल्स को देख पाएंगे। साथ ही आपको उन्हें फिर से कॉल करने का भी ऑप्शन मिलेगा।
ये है WhatsApp का सिक्योरिटी फीचर
मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने व्हाट्सएप पर अनजान नंबर को साइलेंट करने की सुविधा सिक्योरिटी फीचर के तौर पर की है। इसे फीचर को यूजर्स खुद इनेबल करेंगे जिसके बाद ये अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स को अपने आप साइलेंट कर देगा।
WhatsApp पर आने वाले अनजान कॉल को ऐसे करें साइलेंट?
- सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सएप ऐप को ओपन करें।
- इसके बाद ऐप की सेटिंग को ओपन करें।
- यहां पर ‘Privacy’ का ऑप्शन होगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘calls’ का ऑप्शन होगास उस पर क्लिक करें।
- यहां आपको ‘Silence unknown callers’ का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- यहां से Silence unknown callers को सिलेक्ट करके ऑन कर दें।
ऊपर बताए गए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को आप अपना सकते हैं, जिसके बाद आपके व्हाट्सएप पर आ रही अनजान नंबर से कॉल अपने आप साइलेंट हो सकेगी। अगर आपको ‘Silence unknown callers’ का ऑप्शन नहीं दिख रहा है तो प्ले स्टोर से पहले अपने ऐप को जरूर अपडेट कर लें। इसके बाद आप इसे सेटिंग से ऑन कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
Jio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
7 mins agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines