News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
WhatsApp Traffic Challan Scam: आजकल साइबर ठगी के तरीके लगातार बदलते जा रहे हैं. अब ठग लोगों को व्हाट्सऐप पर ट्रैफिक चालान के नाम पर फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. अगर आपको भी व्हाट्सऐप पर किसी ट्रैफिक चालान से जुड़ा मैसेज मिले, तो उस पर क्लिक करने से पहले दो बार सोचें. यह कोई असली चालान नहीं, बल्कि एक चालाकी से बनाया गया जाल है. ऐसे मैसेज में एक लिंक या फाइल होती है, जिस पर क्लिक करते ही आपके फोन की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में RTO Traffic Challan.apk नाम की एक फाइल व्हाट्सऐप पर तेजी से वायरल हो रही है. साइबर सुरक्षा फर्म Cyble Rail का कहना है कि यह एक मालवेयर (हानिकारक सॉफ्टवेयर) है, जो फोन में इंस्टॉल होने के बाद ठगों को आपके डिवाइस तक पूरी पहुंच दे देता है. पिछले एक हफ्ते में ऐसे करीब 10 मामले पुलिस में दर्ज हुए हैं. यह वही ट्रिक है, जो कुछ समय पहले शादी कार्ड के फर्जी मैसेज भेजकर लोगों के फोन हैक करने में इस्तेमाल की गई थी.
इस धोखाधड़ी में ठग पहले किसी अनजान व्यक्ति को RTO Traffic Challan.apk नाम का मैसेज भेजते हैं.

साइबर ठगी से बचने के लिए कुछ सावधानियां ज़रूरी हैं.
साइबर ठगी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है सतर्क रहना. ठग हमेशा नई चाल चलते हैं, लेकिन अगर आप थोड़ी सावधानी रखें तो किसी भी धोखे का शिकार नहीं बनेंगे. याद रखें हर व्हाट्सऐप मैसेज भरोसे लायक नहीं होता.
ये भी पढ़ें- WhatsApp पर आया शादी का न्यौता कर सकता है आपका फोन हैक, कैसे बचें?
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।