WhatsApp यूजर्स के लिए गुड न्यूज, चैट नोटिफिकेशन के लिए आ रहा ये बेहतरीन फीचर

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर पेश करता रहता है। इसी तरह अब कंपनी मैसेज नोटिफिकेशन को मैनेज करने वाला फीचर लाने की तैयारी कर रही है। इसकी मदद से यूजर एक बार में ही सेलेक्टेड लिस्ट के चैट नोटिफिकेशन को म्यूट कर सकते हैं।

WhatsApp Chat Notification News

WhatsApp Chat Notification News

WhatsApp यूजर्स के लिए यह बड़ी काम की खबर है। इन दिनों व्हाट्सएप नए-नए फीचर पेश कर रहे हैं। यह बड़े काम के फीचर है। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने मैसेज नोटिफिकेशन को मैनेज करने वाला फीचर लाने की पूरी तैयारी कर रहा है। इसकी मदद से यूजर एक बार में ही सेलेक्टेड लिस्ट के चैट नोटिफिकेशन को म्यूट कर सकते हैं। व्हाट्सएप के इस नए फीचर की जानकारी WABetaInfo ने दी है। बता दें कि WABetaInfo ने इस नए फीचर को गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध व्हाट्सएप बीटा फॉर एंड्रॉइड 2.25.17.27 में देखा है।

WABetaInfo ने स्क्रीनशॉट पर क्या बताया?

बता दें कि इस नए फीचर के बारे में WABetaInfo ने एक पोस्ट के माध्यम से बताया है। एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। उनकी चैट में यह बताया गया है कि यूजर किसी भी लिस्ट की सभी चैट्स को म्यूट कर सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को चैट लिस्ट्स पर टैप और होल्ड करने पर एक नया कॉन्टेक्स्ट मेन्यू भी अवेलेबल रहेगा। इसी में नोटिफिकेशन मैनेजमेंट फीचर मौजूद है।

नोटिफिकेशन्स को कर सकेंगे म्यूट

WABetaInfo ने यह भी बताया कि यही ऑप्शन यूजर्स को लिस्ट सेटिंग्स के अंदर भी मिल जाएगा। इससे कंपनी यूजर्स को विभिन्न चैट्स से रिसीव होने वाले नोटिफिकेशन्स का और बेहतर कंट्रोल ऑफर करना चाह रही है। यूजर्स को वर्तमान में प्रत्येक चैट को अलग-अलग सेलेक्ट करके उसे म्यूट करना पड़ता है, लेकिन अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा।

ग्लोबल यूजर्स के लिए किया जाएगा रोलआउट

बता दें कि यह फीचर यूजर्स के लिए काफी काम आने वाला है। ऐसे में यूजर्स का काफी समय भी बच जाएगा। व्हाट्सएप का यह फीचर अभी अंडर डिवेलपमेंट है। बीटा टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसके स्टेबल वर्जन को दुनिया भर के सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ