WhatsApp Tips and Tricks: दुनिया भर में व्हाट्सएप का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। ऑफिशियल काम के अलावा दोस्त-रिश्तेदारों से बातचीत करने के लिए व्हाट्सएप एक बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। चैट्स से लेकर वीडियो या वॉइस कॉलिंग की सुविधा प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा कई कमाल के फीचर्स हैं जो यूजर्स की प्राइवेसी और सेफ्टी को सुरक्षित रखने के काम आते हैं। हालांकि, क्या आपको इस बात की जानकारी है कि व्हाट्सएप पर आप अपने पर्सनल चैट्स में ये देख सकते हैं कि आपकी किससे कितनी ज्यादा बातचीत हो रही है? ये ही नहीं व्हाट्सएप की इस ट्रिक से आप अपने पार्टनर के बारे में भी जान सकते हैं कि वो किस से सबसे ज्यादा चैटिंग कर रहा है या रही है? अगर आप भी ये जानना चाहते हैं तो आइए इसके बारे में जानते हैं।
नहीं पड़ेगी थर्ड पार्टी ऐप्स की जरूरत
व्हाट्सएप की कई ट्रिक्स हैं जिन्हें जानकर आप ऐप को चलाने का मजा दुगना कर सकते हैं। यहां से आप ये भी जान सकते हैं कि व्हाट्सएप पर आपकी सबसे ज्यादा किस से बातचीत हो रही है। चाहें तो अपने पार्टनर के व्हाट्सएप से भी ये पता लगा सकते हैं कि वो किस से ज्यादा बात कर रहे हैं। इसके लिए आपको किसी थर्ड पार्टी ऐप को भी डाउनलोड नहीं करना पड़ेगा। बस व्हाट्सएप की सेटिंग्स से आप आसानी से ऐसा कर सकेंगे।
WhatsApp पर ये स्टेप्स करें फॉलो
- सबसे पहले व्हाट्सएप ऐप को ओपन करें।
- इसके बाद तीन मैन्यू डॉट पर टैप करें, जो ऊपर की तरह देखने को मिलेगा।
- यहां पर सेटिंग्स का ऑप्सन होगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद Data and storage usage ऑप्शन पर क्लिक करें.
- इसके बाद ‘Manage storage’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां से आप देख सकेंगे कि आप किस से सबसे ज्यादा बात करते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि यहां से आप जान सकेंगे कि किस यूजर ने कितना स्टोरेज स्पेस इस्तेमाल किया है। इसके अलावा ये भी पता चलेगा कि किससे आपकी ज्यादा बात हो रही है। सबसे ऊपर दिख रहे यूजर नेम से आपकी या अगर आप अपने पार्टनर के फोन में ये चेक कर रहे हैं तो उनकी बात हो रही है।
संबंधित खबरें
अब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
10 mins agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
49 mins agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
17 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
18 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
21 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
22 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
23 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines