WhatsApp Tips and Tricks: दुनियाभर में इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप प्रसिद्ध है और इसका इस्तेमाल कर लोग अपने दूर दराज रिश्तेदार और दोस्तों के करीब रहने की कोशिश करते हैं। यहां तक कि प्रोफेशनल वर्क के लिए भी कई यूजर्स व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। कई यूजर्स के लिए एक दूसरे से संपर्क में रहने के व्हाट्सप्प एक माध्यम है। ऐसे में उनके लिए कई चैट्स बहुत ज्यादा जरूरी हो जाती है और इसे सुरक्षित रखने के लिए ऐप का भी इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सएप भी अपने यूजर्स की सेफ्टी का ध्यान रखते हुए तमाम फीचर्स के साथ ऐप को अपडेट करता रहता है।
फीचर है सुरक्षा के लिहाज से बेहतरीन!
WhatsApp का एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड एक अच्छा फीचर है जो अपने यूजर्स की सुरक्षा का खास ध्यान रखता है। इससे किसी की चैट, किसी और के लिए जाननी संभव नहीं है। इसके माध्यम से चैट्स या वीडियो-ऑडियो कॉल एन्क्रिप्टेड होती हैं। हालांकि, आपके द्वारा की गई गलती से अकाउंट का इस्तेमाल कोई और कर सकता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि ऐप का इस्तेमाल सावधानी के साथ करें। कोई और आपका व्हाट्सएप अकाउंट यूज न कर रहा हो, इसका खास ध्यान रखें।
न करें किसी डिवाइस पर ऐप लॉगिन छोड़ने की गलती
यूं तो व्हाट्सएप यूजर्स के लिए लिंक्ड डिवाइस फीचर काम का है, लेकिन कई बार हम ये गलती कर बैठते हैं कि किसी और के डिवाइस पर अपना व्हाट्सएप अकाउंट ओपन करते हैं और लॉगआउट करना भूल जाते हैं। इस तरह की गलती करने से किसी गलत हाथ अगर अकाउंट पड़ गया तो बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। यहां तक कि कोई हमारी पर्सनल चैट को भी पढ़ सकता है।
ऐसे चेक करें कहां-कहां लॉगिन है व्हाट्सएप अकाउंट
- फोन में सबसे पहले व्हाट्सएप लॉगिन करें।
- ऐप की सेटिंग में जाएं, यहां Linked Device का ऑप्शन शो होगा।
- Linked Device पर क्लिक करें।
- आप देख सकेंगे कि कहां-कहां व्हाट्सएप ओपन है।
ऐसे में पता लगा सकेंगे कि किस डिवाइस में आपका व्हाट्सप्प अकाउंट ओपन है और कौन आपका मैसेज पढ़ पा रहा है। बता दें कि ऐप में अलग-अलग तरह की गतिविधि दिखने पर भी जान सकते हैं कि कोई दूसरा आपके बिना मर्जी के व्हाट्सप्प अकाउंट के मैसेज पढ़ रहा है।
ये भी पढ़ें- WhatsApp पर बिना इंस्टाग्राम अकाउंट के भी देख सकेंगे Insta Reels! जानें स्टैप बाय स्टैप प्रोसेस
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
34 mins agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
5 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines