WhatsApp Tips and Tricks: आजकल फर्जी कॉल्स और मैसेज जैसे कई स्पैम चल रहे हैं जिससे यूजर्स के पर्सनल डेटा और बैंक खाते को खतरा रहता है। ऐसे में जरूरी है कि हम सावधानी के साथ किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें। प्रसिद्ध इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप की बात करें तो ये अपने ग्राहकों की सुरक्षा खास ध्यान रखते हुए समय-समय पर अपडेट और प्राइवेसी फीचर्स को जारी करता रहता है। कुछ ऐसे फीचर्स हैं जो यूजर्स के लिए बहुत काम के होते हैं और उनमें से एक कॉल्स को साइलेंट करने वाला फीचर है।
अनजान कॉल्स और फोन साइलेंट
WhatsApp के प्राइवेसी फीचर्स में से एक कॉल को साइलेंट करने वाला फीचर है। इसका इस्तेमाल कर आप स्पैम कॉल्स से बच सकते हैं। ये फीचर यूजर्स की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए रोल आउट किया गया है। इसके इस्तेमाल से कोई अनजान नंबर की कॉल आपको तंग नहीं कर सकेगी। अननोन कॉल के आते ही फोन साइलेंट मोड पर चला जाएगा।
कैसे होगा अनजान नंबर की कॉल आने पर फोन साइलेंट?
व्हाट्सएप का साइलेंस अननोन कॉलर्स फीचर, अनजान नंबर से आने वाली कॉल को साइलेंट मोड में डाल सकता है। अगर किसी अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल आएगी तो फोन रिंग होने की बजाए साइलेंट मोड पर जाएगा। हालांकि, कॉल लॉग की लिस्ट में आप नंबर देख सकेंगे। ये फीचर खासतौर पर स्पैम और अनचाही कॉल्स से बचने के लिए पेश किया गया है। अनजान नंबर की कॉल आने पर फोन को साइलेंट करने के लिए बस आपको सेटिंग में एक ऑप्शन को ऑन करना होगा, आइए जानते हैं।
ऐसे करें अनजान नंबर की कॉल को साइलेंट
- सबसे पहले व्हाट्सएप को ओपन करें।
- इस ऐप की सेटिंग में जाकर प्राइवेसी ऑप्शन पर क्लिक करें।
- नीचे की तरफ स्क्रॉल करते रहें और फिर Calls का ऑप्शन शो होगा।
- यहां “Silence Unknown Callers” का ऑप्शन शो होगा।
- साइलेंस अननोन कॉलर्स के ऑप्शन को ऑन कर दें।
इस ऑप्शन को इनेबल करने के बाद अगर व्हाट्सएप पर ऐसी कॉल आए जिसका नंबर फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं है तो उसे ऑटोमैटिकली अनजान नंबर मान लिया जाएगा और ऐसे नंबर से आई कॉल्स में फोन रिंग नहीं होगा लेकिन मिस्ड कॉल का नोटिफिकेशन शो होगा।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel: फ्री में कॉलिंग के साथ Amazon Prime का फायदा, जानें 84 दिनों वाला किसका रिचार्ज प्लान सबसे सस्ता?
संबंधित खबरें
एप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 hr agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
4 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
5 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
21 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
23 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
2 days agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines