WhatsApp Tips And Tricks: WhatsApp का इस्तेमाल आज भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में करोड़ों लोग करते हैं। कंपनी भी यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए एक के बाद एक फीचर्स को पेश कर रही है। हाल ही में कंपनी ने प्लेटफार्म पर कॉलिंग से लेकर स्टेटस सेक्शन में कई बड़े बदलाव किए हैं। वहीं, कंपनी यूजर्स की सेफ्टी के लिए भी अब तक प्लेटफार्म पर कई नए फीचर्स को ऐड कर चुकी है।
पिछले कुछ वक्त में हैकर्स लगातार लोगों को टारगेट कर रहे हैं और उनके अकाउंट को हैक कर रहे हैं। क्या आप भी इस बात से परेशान हैं? तो अब चिंता न करें। आज हम आपको 3 ऐसी ट्रिक्स के बारे में बताएंगे जिसका यूज करके आप अपने अकाउंट को डबल सिक्योर कर सकते हैं। इसमें से एक ट्रिक तो कही कमाल की है जिसे एक बार ऑन करने पर तो OTP मिलने के बाद भी हैकर आपका अकाउंट हैक नहीं कर सकेगा। चलिए इसके बारे में जानते हैं…
PassKey Feature
व्हाट्सऐप पासकी, व्हाट्सऐप पर हाल ही में आया काफी कमाल का फीचर है जो अकाउंट को एक्सेस और कंट्रोल करने का एक नया तरीका है। ये काफी जबरदस्त सिक्योरिटी फीचर है जो लॉगिन प्रोसेस को ज्यादा सिक्योर बनाता है। पासकी, पासवर्ड-बेस्ड ऑथेंटिकेशन का एक ऑप्शन है। इसके जरिए आप फ़िंगरप्रिंट, फेस ID या पिन का इस्तेमाल करके अपने अकाउंट में लॉगिन कर सकते हैं। जिसका मतलब है कि आपके डिवाइस के बिना आपका अकाउंट एक्सेस करना लगभग नामुमकिन है।
ये भी पढ़ें : Elon Musk ने WhatsApp को बताया ‘Spyware’, मामला जानकर आप भी पकड़ लेंगे माथा!
Two-Step Verification
नॉर्मल Two-Step वेरिफिकेशन के मुकाबले व्हाट्सऐप में मिलने वाला Two-Step Verification फीचर थोड़ा अलग है। यहां आपको कोई OTP नहीं बल्कि खुद एक सेट किया हुआ लॉगिन के टाइम पिन एंटर करना होगा। जिसके बारे में सिर्फ और सिर्फ आप जानते हैं। जो अकाउंट में सिक्योरिटी की एक और लेयर को ऐड कर देता है। ये इस ऐप का सबसे जबरदस्त फीचर है।
Fingerprint/face ID lock
इतना ही नहीं आप अपने अकाउंट के साथ-साथ किसी खास चैट को भी डबल सिक्योर कर सकते हैं। नए अपडेट के बाद तो कंपनी ने चैट लॉक के साथ इसे हाईड करने का भी ऑप्शन दिया है जिसका यूज करने के लिए आपको एक खास पिन एंटर करना होगा।
संबंधित खबरें
WhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 hr agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
21 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines