Whatsapp Tips and Tricks in Hindi: भारत समेत दुनिया भर में आज Whatsapp का यूज किया जाता है। भले ही इस ऐप की शुरुआत एक नार्मल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के रूप में हुई थी, लेकिन अब मेटा के स्वामित्व वाला ये ऐप कई शानदार फीचर्स ऑफर करता है। कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में एक से एक धांसू फीचर्स को प्लेटफार्म पर ऐड किया है, जो इसे एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, एक Payment App, एक बिजनेस पोर्टल और बहुत से कामों को आसान बनाने के काफी पास ले आया है।
कंपनी ने ऐप के इंटरफेस में भी कई बड़े बदलाव किए हैं, इन बदलावों से कुछ यूजर्स काफी खुश हैं तो कुछ लगातार इसकी शिकायत कर रहे हैं। हाल ही में सबसे बड़ा बदलाव हमें Whatsapp के स्टेटस व्यू ऑप्शन में देखने को मिला है। जहां कंपनी ने स्टेटस के साथ चैनल फीचर को रोल आउट किया है, लेकिन जब से चैनल फीचर आया है तब से Whatsapp का स्टेटस व्यू इंस्टग्राम जैसा हो गया है जिससे कुछ लोग काफी परेशान हैं।
इस वीडियो से जानें Top WhatsApp Tricks
कंपनी जरूर करे इस पर विचार!
अगर हम कहें तो सच में, ये न्यू इंटरफेस उतना बेहतर नहीं है। यदि कंपनी वास्तव में चैनल फीचर देना चाहती थी तो वह इसे Communities फीचर में भी ऐड कर सकती थी। हम में से बहुत से लोगों के लिए आज भी Communities फीचर उतना काम का नहीं है लेकिन स्टेटस पूरी तरह से हमारे पर्सनल कॉन्टेक्ट से जुड़े होते हैं, इसके अंदर चैनल फीचर को देना शायद सही नहीं है। इससे यूजर्स को स्टेटस देखने में भी काफी दिक्कत हो रही है। कंपनी को एक बार इस पर विचार जरूर करना चाहिए।
क्या आप चाहते हैं पुराना स्टेटस व्यू?
यदि आप न्यू स्टेटस व्यू से परेशान हैं तो इसे आप पुराने जैसे भी कर सकते हैं। जी हां, इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
- Whatsapp का स्टेटस व्यू पहले जैसा करने के लिए सबसे पहले ऐप ओपन करें।
- यहां से अब स्टेटस ऑप्शन में जाएं।
- स्टेटस ऑप्शन में जाने के बाद अपने जिस भी चैनल को फॉलो किया हुआ है उसे Unfollow कर दें।
- जैसे ही आप सभी चैनल्स को Unfollow कर देंगे तो आपका स्टेटस व्यू पहले की तरह वर्टिकल हो जाएगा।
- हालांकि पुराने व्यू में जाने के बाद आप चैनल फीचर का यूज नहीं कर पाएंगे।
इस वीडियो से भी जानें 15 BIG WhatsApp tips & tricks
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
11 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
12 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
14 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
15 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
17 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines