Whatsapp का नया Status View या पुराना, आपको कौन-सा पसंद?
Whatsapp Tips and Tricks in Hindi: क्या आप भी Whatsapp का यूज करते हैं? और इसके न्यू स्टेटस व्यू इंटरफेस से परेशान हैं तो इस ट्रिक को करें फॉलो…
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

Whatsapp Tips and Tricks in Hindi: भारत समेत दुनिया भर में आज Whatsapp का यूज किया जाता है। भले ही इस ऐप की शुरुआत एक नार्मल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के रूप में हुई थी, लेकिन अब मेटा के स्वामित्व वाला ये ऐप कई शानदार फीचर्स ऑफर करता है। कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में एक से एक धांसू फीचर्स को प्लेटफार्म पर ऐड किया है, जो इसे एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, एक Payment App, एक बिजनेस पोर्टल और बहुत से कामों को आसान बनाने के काफी पास ले आया है।
कंपनी ने ऐप के इंटरफेस में भी कई बड़े बदलाव किए हैं, इन बदलावों से कुछ यूजर्स काफी खुश हैं तो कुछ लगातार इसकी शिकायत कर रहे हैं। हाल ही में सबसे बड़ा बदलाव हमें Whatsapp के स्टेटस व्यू ऑप्शन में देखने को मिला है। जहां कंपनी ने स्टेटस के साथ चैनल फीचर को रोल आउट किया है, लेकिन जब से चैनल फीचर आया है तब से Whatsapp का स्टेटस व्यू इंस्टग्राम जैसा हो गया है जिससे कुछ लोग काफी परेशान हैं।
इस वीडियो से जानें Top WhatsApp Tricks
अगर हम कहें तो सच में, ये न्यू इंटरफेस उतना बेहतर नहीं है। यदि कंपनी वास्तव में चैनल फीचर देना चाहती थी तो वह इसे Communities फीचर में भी ऐड कर सकती थी। हम में से बहुत से लोगों के लिए आज भी Communities फीचर उतना काम का नहीं है लेकिन स्टेटस पूरी तरह से हमारे पर्सनल कॉन्टेक्ट से जुड़े होते हैं, इसके अंदर चैनल फीचर को देना शायद सही नहीं है। इससे यूजर्स को स्टेटस देखने में भी काफी दिक्कत हो रही है। कंपनी को एक बार इस पर विचार जरूर करना चाहिए।
यदि आप न्यू स्टेटस व्यू से परेशान हैं तो इसे आप पुराने जैसे भी कर सकते हैं। जी हां, इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
इस वीडियो से भी जानें 15 BIG WhatsApp tips & tricks
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: