WhatsApp Tips and Tricks: व्हाट्सएप एक ऐसा ऐप जो हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। दुनिया भर में प्रसिद्ध इस ऐप का इस्तेमाल कर हम दूर-दराज बैठे दोस्त या रिश्तेदार के करीब होना महसूस कर सकते हैं। सिर्फ पर्सनल बातचीत के लिए ही नहीं बल्कि ऑफिशियल यूज के लिए भी ये इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप जरूरी हो गया है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि अपने व्हाट्सएप और उसके डेटा को ठीक वैसे ही सुरक्षित रखें, जैसे मेटा कंपनी की ओर से एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड का दावा करती है।
जी हां, अगर आपको किसी तरह का बदलाव व्हाट्सएप को यूज करते समय महसूस हो रहा है या लग रहा है कि कोई और भी ऐप से आपके मैसेज रिड कर रहा है या फिर आपके ऐप का इस्तेमाल कर रहा है तो बिना कुछ देरी किए व्हाट्सएप पर पर्सनल चैट को लॉक कर लीजिए। आइए जानते हैं कि कैसे जाना जा सकता है कि आपके व्हाट्सएप मैसेज को कोई और भी पढ़ रहा है और कैसे व्हाट्सएप चैट को लॉक कर सकते हैं?
सबसे पहले देखें कहां-कहां लॉगिन है व्हाट्सएप?
व्हाट्सएप में मल्टीपल लॉगिन अपडेट के आने के बाद हम सभी कई डिवाइस पर ऐप को लॉगिन कर लेते हैं। कई बार उसे लॉगिन करने के बाद लॉग आउट करना भूल जाते हैं। इसके अलावा वेब व्हाट्सएप के अलावा फोन में भी लॉगिन करके रखते हैं।
अगर डेस्कटॉप या लैपटॉप ऑफिस का है और उसमें व्हाट्सएप ऑन रखते हैं तब भी किसी दूसरे द्वारा आपके ऐप को यूज करना आसान हो सकता है। इसलिए अगर आपको कुछ गड़बड़ लग रही है और ऐसा महसूस कर रहे हैं कि कोई और व्हाट्सएप यूज कर रहा है तो फोन में ऐप को ओपन करें।
अपने प्राइमरी मोबाइल फोन में व्हाट्सएप को खोलेंगे तो लिंक्ड डिवाइस का ऑप्शन शो होगा। इस पर क्लिक करके देख सकेंगे कि ऐप कहां-कहां लॉगिन हैं। आप अनजान डिवाइस से ऐप को लॉग आउट कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य तरह से व्हाट्सएप चैट्स को सुरक्षित कर सकते हैं।
ऐप लॉक और चैट लॉक भी है बहुत काम का!
व्हाट्सएप की ओर से आईफोन और एंड्रॉयड दोनों फोन यूजर के लिए प्राइवेसी फीचर दिया जाता है। इनमें ऐप लॉक (App Lock) और चैट लॉक (WhatsApp Chat Lock) शामिल है। ऐप लॉक को एनेबल करने के बाद कोई भी बिना आपकी मर्जी के फोन में व्हाट्सएप नहीं खोल सकेगा। जबकि, चैट लॉक की मदद से ऐप खोलने के बाद भी आपके द्वारा लॉक्ड चैट को कोई भी नहीं पढ़ सकेगा।
कैसे करें WhatsApp पर Chat Lock का यूज?
- सबसे पहले व्हाट्सएप को ओपन करें।
- इसके बाद जिस चैट को लॉक करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।
- चैट बॉक्स ओपन होने पर नेम पर क्लिक करें।
- यहां आपको चैट लॉक का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- पासवर्ड एंटर करें और फिर वो चैट लॉक हो जाएगी।
- पासवर्ड एंटर करने के बाद ही लॉक की गई चैट को कोई भी पढ़ सकेगा।
ये भी पढ़ें- Tech Tips: फोन नहीं है पास या हो गया है Switch Off? फिर भी बिना नंबर के चलेगा WhatsApp अकाउंट
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
6 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
8 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
10 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
11 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
13 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines