WhatsApp Tips and Tricks: प्रसिद्ध इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप अपने यूजर्स को तमाम तरह की सुविधा प्राप्त करता है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि ये ऐप एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर के कारण यूजर्स की पहली पसंद में से एक है। प्राइवेसी के तगड़े दावे के कारण दुनियाभर में इस ऐप को अपनाया भी जाता है। दूर दराज के करीबियों को पास लाने का काम भी करता है। चाहे वीडियो कॉल हो, वॉयस कॉल हो या फिर चैटिंग करना हो, इसके जरिए कहीं से भी आप बातचीत कर सकते हैं। अपने सोना-बेबी या बाबू से भी आप घंटों व्हाट्सएप पर बात करते होंगे, लेकिन आपको ऐसा लगता है कि आपका पार्टनर किसी और से भी चोरी छुपे बात कर रहा है? तो एक ट्रिक की मदद से आप ये पता लगा सकते हैं।
एक टैप से खुल जाएंगे सारे राज!
अगर आपको लगता है कि आपका पार्टनर आपके अलावा भी किसी ओर से ज्यादा बातचीत करता है, लेकिन आपके पूछने पर हमेशा इनकार ही किया है तो आप इसका पता छुपा छाप लगा सकते हैं, जिसके बारे में आपके पार्टनर को भी खबर नहीं हो सकेगी। जी हां, एक टैप पर क्लिक करने पर आपके सामने नामों की लिस्ट ओपन हो जाएगी और आपको ये जानकारी हो सकेगी कि आपका सोना-बेबी या बाबू सबसे ज्यादा किससे बात कर रहा है।
ये भी पढ़ें- Smartphone में Network नहीं आने से हैं परेशान? तो ये 5 Tricks आएगी काम
पार्टनर के फोन का WhatsApp करना होगा ओपन
ये पता करने के लिए आपको अपने पार्टनर के फोन का पासवर्ड पता होना चाहिए या फिर आप उनसे उनका WhatsApp भी ओपन करने के लिए कह सकते हैं। इसके बाद आपको चैटिंग बॉक्स में देखने की जरूरत नहीं है कि वो किन-किन से बात कर रहा है। हो सकता है कि उन्होंने मैसेज ही डिलीट कर दिए हो और हर बार आपके पूछने पर आपको चैट बॉक्स दिखाने भी लगते हो, लेकिन उसमें कुछ देखने लायक लगता ही न हो, मगर जो हम ट्रिक बताने जा रहे हैं उसके बाद आप भी सिर्फ चैट बॉक्स देखकर विश्वास नहीं करेंगे बल्कि इस ट्रिक को अपनाना चाहेंगे।
मिनटों में ऐसे जानें बाबू किससे कर रहा है बातें
- सबसे पहले पार्टनर का WhatsApp ओपन करें।
- राइट साइड ऊपर की तरफ दिख रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
- अब पेमेंट के बाद दिख रहे “सेटिंग्स” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां एक लंबी लिस्ट दिखेगी जिसमें प्रोफाइल समेत कई ऑप्शन शो होंगे।
- इनमें से एक “Storage and data” का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- अब “Manage Storage” ऑप्शन पर क्लिक करने पर नेम लिस्ट ओपन हो जाएगी।
- नामों की लिस्ट को देखकर जान सकेंगे कि सबसे ज्यादा बात किस से हुई है।
- लिस्ट में शो हो रहे पहले नाम से जान लेंगे कि सबसे ज्यादा बात किससे हुई है।
नोट- इस ट्रिक के माध्यम से आपको वो चैट्स ज्यादा शो होती है जिससे यूजर्स सबसे ज्यादा या तो बातचीत करता है या फिर मीडिया फाइल्स शेयर करता है। ऐसे में ये कहना मुश्किल हो सकता है कि पार्टनर का किसी दूसरे के साथ अफेयर है।
ये भी पढ़ें- WhatsApp Tips and Tricks: ये 5 कमाल के फीचर्स चैटिंग का मजा करेंगे दोगुना!
संबंधित खबरें
अब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
15 mins agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
22 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines