WhatsApp Tips and Tricks: WhatsApp का इस्तेमाल आज भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में लाखों लोग करते हैं। कंपनी भी यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए नए नए फीचर्स को रोल आउट करती रहती है। हाल ही में कंपनी ने Edit चैट्स से लेकर Voice स्टेटस जैसे कई कूल फीचर्स को पेश किया था। इसके अलावा कंपनी ने स्पैम कॉल्स से बचने के लिए कुछ वक्त पहले Silence Unknown कॉल्स के नाम से एक तगड़ा फीचर रोल आउट किया था। वहीं, आज हम आपके लिए ऐसे ही 5 कमाल के फीचर्स लेकर आए हैं जो आपके चैटिंग का मजा दोगुना कर देंगे।
Search Chat
अगर आप कोई पुरानी चैट पढ़ना चाहते हैं और स्क्रॉल नहीं करना चाहते तो आप Search Chat फीचर का यूज कर सकते हैं। इससे आपको सर्च में उस दिन जो बात हुई उससे जुड़ा कुछ सर्च करना है जिससे आप मैसेज को मिनटों में ढूंढ सकते हैं।
Send Messages Through Assistant
WhatsApp पर आप असिस्टेंट के जरिए भी मैसेज भेज सकते हैं। गूगल असिस्टेंट से आप अपने किसी भी कांटेक्ट को मैसेज भेजने के लिए कह सकते हैं। ये फीचर उस वक्त काफी हेल्प करता है जब आप कोई और काम कर रहे हैं और फोन को टच नहीं कर सकते।
ये भी पढ़ें : Flipkart से पहले Amazon पर शुरू होने वाली है Summer Sale, कई सामान मिलेंगे आधे दाम में!
Pin Chat to Homepage
क्या आप जानते हैं WhatsApp की आप किसी चैट को होमपेज पर भी पिन कर सकते हैं। जिसकी मदद से आप मिनटों में किसी से भी चैट कर सकते हैं। ये फीचर कुछ वक्त पहले कंपनी ने ऐड किया था। आपको बस इसके लिए किसी चैट पर होल्ड करना है यहां आपको ऐड टू होम स्क्रीन का ऑप्शन मिल जाएगा।
Send Bold, Italic Text
आप अपने मैसेज को नया लुक देने के लिए इसे Bold या Italic स्टाइल भी यूज कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको किसी मैसेज की शुरुआत में कुछ खास सिंबल का यूज करना होगा। मैसेज को इटैलिकाइज करने के लिए, टेक्स्ट के दोनों ओर अंडरस्कोर लगाएं। जबकि बोल्ड करने के लिए स्टार का यूज करें।
Read Receipts
अगर आप किसी का मैसेज रीड करना चाहते हैं लेकिन आप नहीं चाहते कि सामने वाले को रीड होने पर ब्लू टिक शो हो तो आप प्राइवेसी में जाकर Read Receipts ऑफ करके ऐसा कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
WhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 hr agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
21 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines