हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

WhatsApp ने रोल किया Text Editor Feature, सिर्फ इन यूजर्स को मिलेगी सुविधा!

विज्ञापन

WhatsApp Text Editor Feature: व्हाट्सएप लंबे समय से एक टेक्स्ट एडिटिंग फीचर पर काम कर रहा है। फीचर को पहले Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर टेस्ट किए जाने की सूचना मिली थी। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर को अब चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

सिर्फ इन यूजर्स को मिलेगी सुविधा

हालांकि, वर्तमान में व्हाट्सएप की ये सुविधा सिर्फ Android यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी। iOS एडिशन के टेस्ट की सूचना पहले ही दी जा चुकी और ये जल्द ही रोल आउट किया जा सकता है। व्हाट्सएप कथित तौर पर एडिट मैसेज फीचर (Edit Message Feature) पर भी काम कर रहा है।

WhatsApp Creative Tool Feature

व्हाट्सएप अपडेट ट्रैकर WABetaInfo पोस्ट में कहा गया है कि व्हाट्सएप के नए क्रेटिव टूल यूजर्स को नए फीचर के साथ पेश किए गए नए टूल और फोंट का यूज करके इमेजों, वीडियो और जीआईएफ को एडिट करने में मदद करेंगे। टेक्स्ट एडिटर अब एंड्रॉइड 2.23.7.17 अपडेट के साथ चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है।

फीचर कथित तौर पर यूजर्स को कीबोर्ड के ऊपर प्रदर्शित फ़ॉन्ट ऑप्शन्स में से एक को टैप करके फोंट के बीच जल्दी से स्विच करने की क्षमता का परिचय देता है। हालांकि टेक्स्ट फॉन्ट को बदलना पहले संभव था, व्हाट्सएप अब कथित तौर पर यूजर्स को वांछित फॉन्ट को जल्दी से चुनने में सक्षम बनाता है।

रिपोर्ट के अनुसार, टेक्स्ट एलाइनमेंट को अब लेफ्ट, सेंटर या राइट पर भी सेट किया जा सकता है, जिससे यूजर्स को इमेज, वीडियो और जीआईएफ के अंदर टेक्स्ट फॉर्मेटिंग पर अधिक नियंत्रण मिलता है। यूजर कथित तौर पर इस नई सुविधा के साथ टेक्स्ट बैकग्राउंड कलर बदलने में सक्षम होंगे, जिससे महत्वपूर्ण टेक्स्ट को बाकी हिस्सों से अलग करना आसान हो जाएगा।

WABetainfo की रिपोर्ट में कहा गया है कि व्हाट्सएप आने वाले कुछ हफ्तों में टेक्स्ट एडिटिंग फीचर को और यूजर्स के लिए रोल आउट करना शुरू कर देगा। इसी तरह की सुविधा को आईओएस डिवाइसों पर भी परीक्षण किया गया है, इसलिए ये कहना सुरक्षित है कि एडिट टेक्स्ट फीचर का आईओएस एडिशन जल्द ही बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें