मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp इन दिनों यूजर्स के लिए लगातार नए अपडेट्स और फीचर्स रिलीज कर रहा है। इनके जरिए यूजर्स की चैटिंग को ज्यादा बेहतर और रोचक बनाया जा रहा है। अब कंपनी मैकओएस डिवाइसों पर एक नया ग्रुप कॉलिंग फीचर शुरू कर रहा है, जो यूजर्स को चुनिंदा प्रतिभागियों के साथ ग्रुप कॉल करने की अनुमति देगा। इसके लिए उन्हें बस कॉल्स टैब ओपन करके क्रिएट कॉल बटन पर टैप करना होगा।
उल्लेखनीय है कि अभी तक Mac OS पर ग्रुप कॉल शुरू करना संभव नहीं था, क्योंकि बटन या तो डिसेबल था या मैकओएस पर काम नहीं कर रहा था। हालांकि, अब WhatsApp Beta के लेटेस्ट अपडेट में, कॉल बटन (ऑडियो और वीडियो) उपलब्ध करवा दिए गए हैं। इनके जरिए यूजर्स अब एक ग्रुप कॉल शुरू कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: अब खोए या चोरी हुए फोन को ढूंढना होगा आसान, मोबाइल ट्रैक करने में यह सरकारी पोर्टल करेगा मदद
WhatsApp पर इस तरह कर सकेंगे ग्रुप कॉल
इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि नए फीचर यूजर्स को उन लोगों के साथ एक ग्रुप कॉल करने की भी अनुमति देगा, जो एक ही ग्रुप में नहीं हैं। इसके लिए यूजर्स को कॉल्स टैब में जाकर क्रिएट कॉल बटन पर टैप करना है। यहां पर यूजर्स उन लोगों को चुनकर एक नया ग्रुप कॉल बना सकते हैं, जिन्हें वे कॉल में जोड़ना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूजर्स इस सेक्शन में अधिकतम 7 लोगों को चुन सकेंगे, लेकिन बाद में ग्रुप ऑडियो कॉल में अधिकतम 32 लोग शामिल हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Laptop Offer: 89,999 रुपये वाला लैपटॉप मात्र 19,499 रुपये में! मौका हाथ से न जाने दें
Android स्मार्टफोन के लिए भी आएंगे नए फीचर्स
इसके साथ ही कुछ अन्य फीचर्स भी बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। व्हाट्सएप एंड्रॉइड ओएस पर एक ब्रॉडकास्ट चैनल कन्वर्सेशन पर काम कर रहा है, जिसमें 12 नए फीचर शामिल किए गए हैं। इन फीचर्स में कन्वर्सेशन में एक मैसेजिंग इंटरफेस, वेरिफिकेशन स्टेटस, फॉलोअर्स की संख्या, म्यूट नोटिफिकेशन बटन, हैंडल, वास्तविक फॉलोअर्स की संख्या, शॉर्टकट, चैनल डिस्क्रिप्शन, म्यूट नोटिफिकेशन टॉगल, विजिबिलिटी स्टेटस, प्राइवेसी और रिपोर्टिंग शामिल हैं।
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
36 mins agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
3 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
3 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
20 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
22 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines