हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

WhatsApp का बदल जाएगा पूरा लुक! Android यूजर्स को मिलेगा iPhone जैसा नया डिजाइन

WhatsApp Android यूजर्स के लिए ऐप का लुक जल्द बदल सकता है. कंपनी नए फ्लोटिंग बॉटम नेविगेशन बार की टेस्टिंग कर रही है, जो कुछ हद तक iPhone जैसा नजर आएगा. जानते हैं इसकी डिटेल्स.

विज्ञापन
Android यूजर्स के लिए WhatsApp का लुक बदलने वाला है. (Image Credit-WhatsApp)

अगर आप Android फोन पर WhatsApp इस्तेमाल करते हैं तो आने वाले समय में ऐप का इंटरफेस आपको थोड़ा बदला हुआ नजर आ सकात है. WhatsApp Android ऐप के लिए नए बॉट नेविगेशन बार की टेस्टिंग कर रहा है. इसका लुक iPhone पर मिलने वाले WhatsApp इंटरफेस से मिलता जुलता होगा. हालांकि Android वर्जन में कंपनी Google की डिजाइन गाइडलाइंस को ध्यान में रखकर बदलाव करेगी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp Beta for Android के वर्जन 2.26.38.10 में नया डिजाइन देखा गया है. इसमें स्क्रीन के नीचे मौजूद नेविगेशन बार का लुक बदला हुआ है. बार के किनारों पर राउंडेड कॉर्नर दिए गए हैं, जिससे यह स्क्रीन के नीचे एक फ्लोटिंग बार की तरह दिखाई देता है.

करीब तीन साल बाद फिर बदलेगा नेविगेशन

WhatsApp ने करीब तीन साल पहले Android ऐप के मुख्य सेक्शन को स्क्रीन के नीचे शिफ्ट किया था. Beta वर्जन 2.23.10.6 के साथ Chats, Communities, Updates और Calls को बॉटम नेविगेशन में जगह दी गई थी. अब कंपनी इसी नेविगेशन बार के डिजाइन में एक और बदलाव करने की तैयारी करती नजर आ रही है.

विज्ञापन

इस बार डिजाइन पर ज्यादा फोकस

इस बार बदलाव सिर्फ सेक्शन की जगह तक सीमित नहीं है. नए डिजाइन में नेविगेशन बार के आकार, टैब्स और कंट्रोल के लुक में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. नया बार स्क्रीन पर बाकी इंटरफेस से थोड़ा अलग दिखाई देगा और इसका फ्लोटिंग लुक इस मौजूदा डिजाइन से अलग बनाएगा.

iPhone जैसा लुक, लेकिन Android की डिजाइन

नए Android नेविगेशन बार का लुक iPhone पर WhatsApp के फ्लोटिंग टैब बार में मिलता-जुलता बताया जा रहा है. iOS पर यह बदलाव Apple के Liquid Glass के साथ देखने को मिला था. हालांकि Android ऐप पूरी तरह iPhone के डिजाइन की कॉपी नहीं करेगा.

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, Android पर WhatsApp का नया नेविगेशन बार गूगल की डिजाइन गाइडलाइंस को फॉलो करेगा. इसका बदलाव लाइट थीम में ज्यादा साफ नजर आएगा. वहीं डार्क थीम इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को मौजूदा और नए डिजाइन के बीच अंतर उतना ज्यादा दिखाई नहीं दे सकता.

यूजर्स के फीडबैक के बीच आया बदलाव

WhatsApp के Android इंटरफेस में बदलाव की मांग यूजर्स की तरफ से समय-समय पर आती रही है. हाल ही में WABetaInfo ने X पर यूजर्स से मौजूदा Android डिजाइन को लेकर फीडबैक मांगा था. कई यूजरस ने ऐप के लुक को और मॉडर्न बनान की जरूरत बताई थी.

विज्ञापन

अभी सभी यूजर्स के लिए नहीं आया फीचर

WhatsApp ने अभी यह साफ नहीं किया है कि यूजर्स के फीडबैक का नए नेविगेश बार के डिजाइन पर कोई सीधा असर पड़ा है या नहीं. फिलहाल यह बदलाव इंटरनल डेवलपमेंट में है और सभी बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं हुआ है. कंपनी ने यह भी नहीं बताया है कि इसे आम Android यूजर्स के लिए कब जारी किया जाएगा.

चैट थीम में भी हो रहा बदलाव

WhatsApp इन दिनों ऐप के इंटरफेस में कई दूसरे बदलावों पर भी काम कर रहा है. इनमें WhatsApp Beta वर्जन 2.26.37.6 में चैट थीम्स के लिए जोड़ी गई नई कैटेगरी भी शामिल है. यानी आने वाले समय में यूजर्स को ऐप के लुक और कस्टमाइजेशन से जुड़े कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढे़ं- WhatsApp पर सामने वाले ने डिलीट कर दिया मैसेज? Android फोन में बस ऑन करें ये फीचर, बना जाएगा काम!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source- WABetainfo

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola